फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' को देखते ही गदगद हुईं करीना कपूर, सारा के लिए पार्टीं करेंगी अरेंज

Tue, 11 Dec 2018 05:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor is going to celebrate success of kedarnath
sara ali khan - फोटो : instagram

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म केदारनाथ की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। अब सारा की इस कामयाबी को करीना कपूर सेलिब्रेट करने जा रही हैं। करीना कपूर सारा की फिल्म 'केदारनाथ' को देखकर काफी खुश हैं। वह अपनी इस खुशी को अब अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

kareena kapoor is going to celebrate success of kedarnath
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार करीना सैफ के साथ मिलकर एक खास पार्टी सारा के लिए प्लान कर रही हैं, जिसमें वह अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का इनवाइट करेंगी। वहीं कहा जा रहा है कि पार्टी इस हफ्ते होगी। करीना कपूर को सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ काफी पसंद आई है। इसके साथ ही उनको सारा का फिल्म को लेकर चुनाव भी काफी पसंद आया है। 

kareena kapoor is going to celebrate success of kedarnath
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram

करीना को लगता है कि केदारनाथ की तरह उनकी अगली फिल्म सिंबा भी दर्शकों को काफी पसंद आएगी। वहीं वो सारा को प्रोत्साहित करने के लिए एक पार्टी देना चाहती हैं। सारा अली खान और सुशांत राजपूत की केदारनाथ को भले ही क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हों लेकिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor is going to celebrate success of kedarnath
sara ali khan

वीकडेज में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए जहां सारा अली खान ने मंदिर में पूजा की, वहीं निर्देशक अभिषेक कपूर ने सभी को शुक्रिया कहा। अभिषेक कपूर ने ट्वीट किया कि 'केदारनाथ देखने के लिए सभी का शुक्रिया। वीकेंड में प्यार मिला। पूरी टीम शुक्रिया करती है।' 

विज्ञापन
kareena kapoor is going to celebrate success of kedarnath
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram

सारा कहती हैं कि मेरी मां मेरी फेवरेट हैं मैं जो भी करती हूं उनको वह सब पसंद है, लेकिन वो एक मां होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं। वह हमेशा मुझसे कहती है कि मैं हमेशा ऐसा काम करूं जो दर्शकों को अच्छा लगे, क्योंकि हम दर्शकों के लिए ही हैं। वह मुझे काफी सारे टिप्स भी देती हैं। हालांकि सारा चाहती हैं कि उन्हें अपनी ‘‘मम्मी की बेटी’’ के तौर पर जाना जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed