सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- कोरोना के वक्त में भी प्यार में हैं..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Dec 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor keeps romance alive through Covid shares Saif's pic from her balcony
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस वक्त कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण प्रथक रह रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में करीना कपूर के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस बीच अपने पति सैफ अली खान के साथ रोमांस का तरीका खोज लिया है।

Trending Videos
Kareena kapoor keeps romance alive through Covid shares Saif's pic from her balcony
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

 गुरुवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सैफ लाल टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान सड़क के दूसरी तरफ छत पर खड़े थे और एक गर्म पेय पीते हुए दिख रहे हैं। वह इमारत के उस तरफ खड़े हुए, जहां सामने दूसरी तरफ करीना कपूर क्वारंटाइन हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor keeps romance alive through Covid shares Saif's pic from her balcony
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, ओक। ठीक है तो हम अभी भी...कोरोना काल के समय में प्यार में हैं। मत भूलना दोस्तों!!! यह छिप रहा है। 

Kareena kapoor keeps romance alive through Covid shares Saif's pic from her balcony
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी दोस्त रिया कपूर और उनकी मां सुनीता कपूर ने उनके साथ चॉकलेट से ट्रीट किया। अभिनेत्री करीना कपूर ने कागज की एक शीट पर फैले चॉकलेट के टुकड़ों की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर पर लिखा, हमेशा मुझे खुश करना रिया कपूर।

विज्ञापन
Kareena kapoor keeps romance alive through Covid shares Saif's pic from her balcony
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते की शुरुआत में बीएमसी ने करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोविड -19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। दरअसल, करीना और अमृता ने कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुए थे। इसके बाद बीएमसी ने दोनों अभिनेताओं के संपर्क में आए लोगों को आरटी-पीसीआर जांच कराने का आदेश दिया है। बीएमसी ने करीना के घर को भी सील कर दिया था।

इसके बाद करीना कपूर खान ने बयान जारी किया था। करीना ने कहा था कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं अपने संपर्क में आये लोगों से अनुरोध करती हूं कि अपना टेस्ट कराएं। उन्होंने कहा था कि वह ठीक महसूस कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाएंगी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म लाला सिंह चड्ढा अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed