फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सहेलियों संग पावर नेप लेती दिखीं करीना, यूजर बोले- 'जो पाउट बनाकर सोए वो बेबो'

Wed, 25 Mar 2020 09:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Mar 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Amrita Arora Malaika Arora Karisma Kapoor Taking Power Nap Together While Quarantine
सहेलियों के संग पावर नेप लेतीं करीना कपूर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर रहे हैं। सेलेब्स ना एक-दूसरे से मिल रहे हैं ना ही कही जा रहे हैं। ऐसे में इन्होंने अपनी दोस्ती बनाए रखने और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने का एक अलग ही तरीका अपनाया है। ये सेलेब्स अब सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। हाल ही में करीना के द्वारा साझा की गई तस्वीर देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।

Kareena Kapoor Khan Amrita Arora Malaika Arora Karisma Kapoor Taking Power Nap Together While Quarantine
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर की दोस्ती कितनी गहरी है ये तो सभी जानते हैं। समय-समय पर ये अभिनेत्रियां भी इस बारे में अपने फैन्स को बताती रहती हैं कि ये सभी एक दूसरे के कितना करीब हैं। तो वहीं अब इन्होंने बताया है कि सोशल डिस्टेंसिंग भी इनके बीच दूरी नहीं ला सकती है। हाल ही में करीना ने जो फोटो कोलाज शेयर किया है जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ पावर नेप लेती दिखाई दे रही हैं।

Kareena Kapoor Khan Amrita Arora Malaika Arora Karisma Kapoor Taking Power Nap Together While Quarantine
kareena kapoor - फोटो : social media

अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में इंस्टाग्राम पर आई हैं। अपनी धमाकेदार एंट्री के बाद करीना कपूर रोज कोई ना कोई नई पोस्ट साझा करती रहती हैं। उनकी पोस्ट को फैन्स पसंद भी काफी करते हैं। अब करीना ने एक और फोटो कोलाज साझा किया है। इस फोटो कोलाज में करीना के साथ अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मल्लिका भट्ट दिखाई दे रही हैं। ये सभी अपने-अपने घर में सो रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'वे दोस्त जो एकसाथ झपकी लेते हैं, उनकी दोस्ती हमेशा बरकरार रहती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Friends that nap together, stay forever 💪🏻💪🏻💪🏻💪🏻

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Amrita Arora Malaika Arora Karisma Kapoor Taking Power Nap Together While Quarantine
करीना कपूर के फोटो पर कमेंट्स - फोटो : Social Media

ये फोटो कोलाज केवल करीना ने ही नहीं बल्कि इन सबी अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर में इन सभी की बॉन्डिंग साफ तौर पर दिख रही है। तो वहीं सोशल मीडिया पर ये तस्वीर साझा होते ही इस पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। तस्वीर को देख कई यूजर्स इनकी दोस्ती को बेहतरीन बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स इनके मजे भी रहे हैं। कई यूजर्स इन अभिनेत्रियों से पूछ रहे हैं कि इतना मेकअप लगाकर कौन सोता है। तो वहीं कई लोग करीना के पाउट बनाकर सोने को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Amrita Arora Malaika Arora Karisma Kapoor Taking Power Nap Together While Quarantine
laal singh chaddha - फोटो : amar ujala

बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो करीना की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान भी हैं। इससे पहले करीना अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed