फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: बंगला...महंगी गाड़ियों और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं बेबो, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 21 Sep 2022 07:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 21 Sep 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan birthday know her net worth property luxury house and cars
करीना कपूर नेटवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। अभिनेत्री फिल्में करें न करें लेकिन इंडस्ट्री में उनका जलाव कायम रहता है। उन्होंने शोहरत के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती हैं। यही नहीं कमाई को लेकर भी वो अपने पति सैफ अली खान को भी टक्कर देती हैं। फिल्मों के अलावा वह स्टेज शो और एड से भी कमाई करती हैं। तो चलिए आज आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं। 

 
 
 
kareena kapoor khan birthday know her net worth property luxury house and cars
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर की कमाई और संपत्ति अपने पति सैफ से किसी मामले में कम नहीं है। रिफ्यूजी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना अकेले 413 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। करीना कपूर फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेती हैं और वह कई प्रोडक्ट के विज्ञापन करती हैं। विज्ञापन के लिए भी करीना कई करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

kareena kapoor khan birthday know her net worth property luxury house and cars
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की पत्नी महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास 1.40 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज बेंज एस क्लास के साथ 93 लाख कीमत की ऑडी क्यू 7 कार है। बता दें कि करीना के पास रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी और लेक्सस एलएक्स 470 है, जिसकी कीमत 2.32 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan birthday know her net worth property luxury house and cars
करीना कपूर घर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर आज की तारीख में सालाना लगभग 73 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। वह मुंबई में अपने पति सैफ अली खान के घर में रहती हैं कि लेकिन उनके मुंबई में भी कई फ्लैट हैं, जिसकी कीमत 4.2 करोड़ रुपये और दो अन्य बंगलों की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। साथ ही स्विट्जरलैंड में भी उनका हॉलीडे होम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed