फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan: मर्डर मिस्ट्री फिल्म से ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हैं करीना कपूर खान, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Wed, 16 Mar 2022 10:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan confirms her OTT debut with Netflix’s screen adaptation of The Devotion of Suspect X
करीना कपूर खान का ओटीटी डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के प्रशंसित काम 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के नेटफ्लिक्स अनुकूलन के साथ करीना अपना पहला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट करने जा रहीं हैं। बता दें कि जहांगीर उर्फ जेह के जन्म के बाद अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहीं हैं। 

Kareena Kapoor Khan confirms her OTT debut with Netflix’s screen adaptation of The Devotion of Suspect X
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
नेटफ्लिक्स ने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा का एक दिलचस्प वीडियो साझा करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। पोस्ट में इस बात की जानकारी भी दी है कि 'कहानी', 'बदला' जैसी थ्रिलर फिल्म बनाने वाले सुजॉय घोष इस मर्डर मिस्ट्री का निर्देशन करने जा रहे हैं। 

Kareena Kapoor Khan confirms her OTT debut with Netflix’s screen adaptation of The Devotion of Suspect X
सुजॉय घोष, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुजॉय घोष में क्या कहा
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक सुजॉय घोष बताते हैं कि " मैंने अब तक जितनी भी किताबें पढ़ीं हैं, उनमें से 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' शायद अब तक की सबसे अच्छी प्रेम कहानी है। और इसे एक फिल्म में ढालने का मौका मिलना, मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। साथ ही मुझे इस फिल्म में करीना, जयदीप और विजय जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है!! कोई इससे ज्यादा और क्या मांग सकता है!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan confirms her OTT debut with Netflix’s screen adaptation of The Devotion of Suspect X
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों उत्साहित हैं करीना कपूर खान?
घोषणा पर अपने विचार साझा करते हुए, करीना कपूर खान कहती हैं, “मैं इस रोमांचक परियोजना पर काम शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। मेरे बेटे जेह के जन्म के बाद यह मेरी पहली फिल्म है। इसके साथ ही मैं इस फिल्म के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हूं। यही कारण है कि मैं सुजॉय, जयदीप और विजय के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। "

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed