{"_id":"5b18c8974f1c1ba96e8b6b4a","slug":"kareena-kapoor-khan-film-veere-di-wedding-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को पसंद आया स्वरा का बोल्ड अंदाज, 6 दिन में 'वीरे दी वेडिंग' ने कमाए 50 करोड़ से ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों को पसंद आया स्वरा का बोल्ड अंदाज, 6 दिन में 'वीरे दी वेडिंग' ने कमाए 50 करोड़ से ज्यादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को दर्शकों ने पसंद किया है जिसके चलते सिनेमाघरों में इसके लिए फैंस की भीड़ नजर आ रही है। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। इस फुल टाइम मस्ती फिल्म में चार एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन 10.70 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की थी। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के 6 दिन का कलेक्शन बताया है।
veere di wedding
फिल्म का बजट 40-45 करोड़ रुपये है, इस लिहाज से देखा जाए तो 4 दिन में यह अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी। ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। सोमवार को फिल्म ने महज 6.04 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। अब बुधवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
#VeereDiWedding crosses HALF-CENTURY... Biz likely to be affected today [Thu] due to #Kaala and #JurassicWorld... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr, Sun 13.57 cr, Mon 6.04 cr, Tue 5.47 cr, Wed 4.87 cr. Total: ₹ 52.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 7, 2018
veere di wedding
छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 4.87 करोड़ ही रहा। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 52.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की इतनी कमाई देख मेकर्स को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरे दी वेडिंग
कमाई के कारण 'वीरे दी वेडिंग' साल 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन की वो रफ्तार कायम नहीं रह सकी जो पहले दिन थी और इस कारण से 'वीरे दी वेडिंग' वीकेंड में साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।