{"_id":"5c6fee5fbdec227d9070ce9f","slug":"kareena-kapoor-khan-is-very-excited-to-watch-kangana-ranaut-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत की बायोपिक देखने को उतावली हो रहीं करीना कपूर, अभिनेत्री की तारीफ के बांधे पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत की बायोपिक देखने को उतावली हो रहीं करीना कपूर, अभिनेत्री की तारीफ के बांधे पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत में 'बेबो' के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान को जब से यह पता चला है कि कंगना रनौत की जिंदगी पर बायोपिक बनेगी तब से वह उसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कंगना की तारीफ के पुल भी बांधे। गौरतलब है कि हाल ही में कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई जो दर्शकों और फिल्म जगत के कुछ लोगों को खूब पसंद आई थी।
2 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : khaleej times
दरअसल, एक इंटरव्यू में जब करीना से कंगना रनौत की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही खुशमिजाज जवाब दिया। उन्होंने कहा 'मैंने सुना है कि कंगना की बायोपिक आ रही है, मैं तो इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' करीना ने आगे कहा 'कंगना बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं और मैं उन्हें पसंद भी करती हूं।' करीना ने कंगना को एक इंटेलिजेंट वुमन भी बताया।
3 of 5
kareena kapoor
बता दें कि करीना ने अभी तक कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका..' नहीं देखी हैं लेकिन वह जल्द ही इस फिल्म को देखेंगी। इससे पहले सैफ अली खान इस फिल्म के लिए कंगना को बधाई दे चुके हैं। वहीं, कंगना ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी जिंदगी पर बनने जा रही बायोपिक कोई प्रोपागेंडा नहीं है। कंगना ने यह भी कहा था कि बायोपिक बहुत नाजुक और दिल को छू लेने वाले क्षणों से भरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
खुद की बायोपिक के आइडिया पर कंगना ने बताया था कि उनकी जिदंगी में आए उतार-चढ़ाव ने उन्हें यह बायोपिक बनाने के लिए आगे किया है। फिल्म की मुख्य बात बताते हुए उन्होंने कहा था कि बायोपिक, कैसे एक आम लड़की बिना किसी बड़ी जान-पहचान के बॉलीवुड में कदम रखती है, पर आधारित होगी।
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
बता दें कि कंगना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि वह बॉलीवुड में बाकी स्टार्स से परे खड़ी होती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनके सपोटर्स की संख्या भी बेहद कम है। वहीं, जब कंगना ने पुलवामा आतंकी अटैक पर जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी पर निशाना साधा तो एक बार फिर वह बुरी कहलाने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।