फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan: शाहरुख खान के साथ 'अशोका' में काम करने के बाद रिटायर होना चाहती थीं करीना कपूर, जानिए वजह

Sun, 27 Oct 2024 11:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Oct 2024 11:07 AM IST
सार

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच करीना का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें बेबो ने फिल्म अशोका के बाद फिल्मों से संन्यास लेने की बात कही थी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan once said she should retire after working with SRK says Every heroine do film like Asoka
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया
2001 में करीना कपूर खान और शाहरुख खान की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संतोष सिवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में कौरवकी के रूप में करीना का अभिनय सभी को पसंद आया।
Kareena Kapoor Khan once said she should retire after working with SRK says Every heroine do film like Asoka
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने कही थी रिटायरमेंट की बात
उस समय, करीना को अपने करियर की शुरुआत में इस तरह के शानदार किरदार निभाने के लिए जमकर सराहा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस समय बेबो ने सोचा था कि शाहरुख खान के साथ फिल्म अशोका में काम करने के बाद उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए? आखिर बेबो ने ऐसा क्यों कहा था।
Kareena Kapoor Khan once said she should retire after working with SRK says Every heroine do film like Asoka
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया
करीना क्यों लेना चाहती थी रिटायरमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर खान ने कहा था कि उनकी चौथी फिल्म (अशोका) के रूप में, उनकी मां ने उनसे कहा था कि वह इस प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाएंगी। करीना ने कहा, "मैं उनसे सहमत हूं। मुझे लगता है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए।" उसी इंटरव्यू में आगे, करीना ने अपने करियर की शुरुआत में इस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की थी। करीना को इस तरह की शानदार फिल्म का हिस्सा बनने पर काफी गर्व था और अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रशंसकों ने उन्हें लेटर्स और फूल भेजे थे, जिससे वह काफी खुश थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan once said she should retire after working with SRK says Every heroine do film like Asoka
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया
करीना को हुई थी बेहद खुशी
करीना ने कहा, "आजकल हर हीरोइन अशोका जैसी फिल्म करने के लिए कुछ भी कर सकती है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, जब मैं अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में गई, तो हमें जिस तरह का स्वागत मिला, जो अविश्वसनीय था। हर जगह हमारे लिए खड़े होकर तालियां बजाई गईं और दर्शक केवल भारतीय नहीं थे बल्कि दुनिया भर से लोग आए थे। फिर कई हॉलीवुड और ब्रिटिश निर्देशक मेरे पास आए और कहा कि मैं अद्भुत हूं। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि मैं भारतीय हूं।"
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: दिवाली पार्टी में साथ नजर आए लव बर्ड्स विजय-तमन्ना, पैपराजी के साथ ली सेल्फी
 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan once said she should retire after working with SRK says Every heroine do film like Asoka
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म में नजर आएंगी करीना
इसके अलावा, करीना ने बताया था कि घर वापस आकर उन्हें यश जौहर, यश चोपड़ा और बाकी प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं से भी खूब तारीफें मिलीं। उनके सह-कलाकार, जिनसे वह कभी नहीं मिलीं, उन्होंने भी उन्हें फोन किया और प्रशंसकों ने फूल भेजे। उन्होंने कहा कि उनमें कभी आत्मविश्वास की कमी नहीं रही। शुरू से ही, वह अपने किरदार में पूरी तरह डूब गई थीं। अभिनेत्री का मानना है कि वह और शाहरुख एक साथ बहुत अच्छे थे। काम की बात करें तो शाहरुख फिल्म किंग में नजर आएंगी, वहीं करीना फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी, जो इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है।
Citadel Honey Bunny: जान्हवी ने सिटाडेल हनी बनी की जमकर तारीफ की, वरुण-सामंथा के लिए बोली दिल छू लेने वाली बात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed