फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: लिफ्ट में पति सैफ और शाहिद के साथ फंसने पर क्या करतीं करीना? जानें जवाब

Wed, 15 Apr 2020 01:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Apr 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Says If She Stuck in The Lift With Saif Ali Khan and Shahid Kapoor its Fun in Throwback Interview
शाहिद कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बेबाकी और मस्त मौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर से कोई भी सवाल करो वो उसका जवाब बेबाकी से ही देती हैं। करीना को बातों में फंसाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी है। इस बारे में करीना भी समय-समय पर बताती रहती हैं। अब हाल ही में करीना का एक थ्रोबैक इंटव्यू इन दिनों फिर से चर्चा में आ गया है जिसमें करीना से शाहिद और सैफ अली कपूर खान के बारे में पूछा गया था। जिसका जवाब भी करीना ने मजेदार दिया था।

Kareena Kapoor Khan Says If She Stuck in The Lift With Saif Ali Khan and Shahid Kapoor its Fun in Throwback Interview
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media

इस इंटरव्यू में करीना ने बता दिया था कि उनको सवालों में फंसाना इतना आसान नहीं है। करीना कपूर से जब शाहिद कपूर और सैफ अली खान दोनों को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने इसका जवाब इस अंदाज में दिया कि सामने वाले की भी बोलती बंद हो गई। उनके इस जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि उनके सामने कोई भी ज्यादा बोल नहीं सकता।

Kareena Kapoor Khan Says If She Stuck in The Lift With Saif Ali Khan and Shahid Kapoor its Fun in Throwback Interview
kareena kapoor - फोटो : instagram

इस इंटरव्यू में करीना कपूर से पूचा गया कि 'आप अगर शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ एक ही लिफ्ट में फंस जाएंगी तो क्या करेंगी?' इस सवाल का जवाब करीना ने बड़ी ही बेबाकी से देते हुए सभी को चौंका दिया। इस सवाल के जवाब में करीना ने कहा, 'ऐसा होता है तो वाकई मजा आ जाएगा'। इसके साथ करीना ने मजाकिया लहजे में कहा कि काश वो फिल्म 'रंगून' के लिए चुनी गई होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Says If She Stuck in The Lift With Saif Ali Khan and Shahid Kapoor its Fun in Throwback Interview
kareena kapoor - फोटो : instagram

ये सवाल करीना को फंसाने के लिहाज से पूछा गया था। पूछने वाले को भी लगा था कि करीना इस सवाल का जवाब नहीं देंगी या इस सवाल को ही घुमा देंगी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका मुकाबला करीना कपूर खान से हो रहा है। जिनसे जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। गौरतलब है कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना और शाहिद के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आती रहती थीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Says If She Stuck in The Lift With Saif Ali Khan and Shahid Kapoor its Fun in Throwback Interview
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने जब से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एंट्री की है तभी से वो काफी चर्चाओं में रहती हैं। करीना का हर पोस्ट काफी वायरल होता है। तो वहीं करीना कपूर से भी ज्यादा इन दिनों उनके बेटे तैमूर अली खान चर्चा का विषय बने रहते हैं। तैमूर पैपराजी के फैवरेट स्टारकिड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed