फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ को जन्मदिन पर करीना कपूर ने दिया खास तोहफा, पति की जिंदगी के दिखाए 50 खूबसूरत पल

Mon, 17 Aug 2020 02:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shared beautiful moments of husband Saif Ali Khan in a video on his 50th birthday
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान ने 16 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार करीना कपूर ने उन्हें 50वें जन्मदिन पर बेहद खास चीज तोहफे के रूप में दी है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Kareena Kapoor Khan shared beautiful moments of husband Saif Ali Khan in a video on his 50th birthday
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना कपूर खान, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं और फैंस के लिए तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहीं। उन्होंने सैफ अली खान का एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने अभिनेता के 50वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के 50 रंग दिखाए हैं। इस वीडियो को करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Kareena Kapoor Khan shared beautiful moments of husband Saif Ali Khan in a video on his 50th birthday
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में सैफ अली खान के बचपन की तस्वीर से लेकर बड़े होने तक के सभी पल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सैफ अली खान की तस्वीरें उनके बच्चों और परिवार के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए करीना कपूर ने सैफ अली खान के लिए कैप्शन भी लिखा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I made a video for Saif’s 50th capturing 50 years of his life, which I shared with him last night. It was 22 minutes long and I still felt there was so much more to be said! Am sharing here a glimpse of 50 pictures of the video that is from the heart ❤️❤️! Happy birthday love... you make 50 look so good and so well lived!

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shared beautiful moments of husband Saif Ali Khan in a video on his 50th birthday
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने सैफ के 50 साल पूरे करने पर उनके लिए एक वीडियो बनाया है जिसमें उनकी जिंदगी के 50 साल कैद किए हैं। इस वीडियो को मैंने सैफ अली खान के साथ बीती रात साझा किया था। 22 मिनट लंबा है और मुझे अभी भी लगता है कि काफी कुछ कहना बाकी है।' 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shared beautiful moments of husband Saif Ali Khan in a video on his 50th birthday
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Social Media

करीना कपूर खान ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं यहां सैफ की 50 तस्वीरों की क्लिप शेयर कर रही हूं। ये मेरे दिल के बेहद करीब हैं। हैप्पी बर्थडे लव... तुमने 50 की उम्र को काफी अच्छा और बेहतर जिया है।' सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: कंगना रनौत को सताया इस बात का डर, कहा- 'बॉलीवुड माफियाओं का करूंगी पर्दाफाश'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed