सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भी जमकर पार्टी कर रहीं हैं करीना कपूर खान, देखें वायरल हो रहीं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Feb 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan shared latest photos in pregnancy on instagram
दोस्तों संग करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान का प्रगनेंसी लुक आजकल खूब चर्चा में है। उनके अलग अलग स्टाइल सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी वे किसी ब्रांड की शूटिंग करती नजर आ रही हैं तो कभी पार्टी सेलिब्रेट करती। अभी हाल ही में करीना करण जौहर के जुड़वां बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, जहां उन्होंने महफिल लूट ली।

Trending Videos
kareena kapoor khan shared latest photos in pregnancy on instagram
करण जौहर संग करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में उनके साथ करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना हल्के हरे रंग का गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। करीना कपूर के साथ उनके दोस्त भी वहां मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan shared latest photos in pregnancy on instagram
नेहा धूपिया संग करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना के साथ एक तस्वीर में नेहा धूपिया भी दिखाई दे रही हैं। सफेद रंग के कपड़ों में नेहा की सादगी उनपर फब रही है। इसके साथ ही दोनों के चश्मे ने लुक को और भी शानदार बना दिया है। बता दें कि हाल ही में नेहा के पति अंगद बेदी का भी जन्मदिन था। 6 फरवरी को उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया।

kareena kapoor khan shared latest photos in pregnancy on instagram
करीना इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद करीना कपूर खान ने उत्तराखंड में आई तबाही के लिए भी चिंता जताई है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा है ‘मैं सुरक्षा और शुभकामनाओं की प्रार्थना भेज रही हूं, उनके लिए जो उत्तराखंड में इस भयंकर तबाही से जूझ रहे हैं’।

विज्ञापन
kareena kapoor khan shared latest photos in pregnancy on instagram
दिया मिर्जा, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर - फोटो : Social media

बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर से आई बाढ़ के कारण जान-माल की क्षति हुई है। 15 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। इसपर बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिया मिर्जा, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर और नुसरत भरुचा जैसे एक्सर्ट ने इसपर दुख जताया है और ट्वीट कर अपनी बात रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed