बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद से ही फैंस करीना के दूसरे बच्चे की तस्वीर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों करीना ने अपनी सेल्फी पोस्ट की थी जिसमें यूजर्स का पहला प्रश्न यही था कि तैमूर के छोटे भाई की झलक कब सामने आएगी। बता दें कि फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने एक खास मैसेज के साथ अपने छोटे बेटे संग एक तस्वीर साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
करीना कपूर खान ने दिखाई छोटे नवाब की पहली तस्वीर, कैप्शन से जीत लिया फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, करीना कपूर खान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने छोटे बेटे के साथ पहली तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि करीना ने अपने छोटे बेटे को गोद में ले रखा है। हालांकि बेटेे की साफ तस्वीर नहीं दिख रही है सिर्फ एक झलक ही सामने आई है। तस्वीर के साथ करीना ने महिला दिवस के मौके पर एक खास कैप्शन भी लिखा है।
करीना ने लिखा कि 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' करीना और उनके बेटे की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
करीना ने ब्लैक एंड व्हाईट फोटो शेयर की है जिसमें उनका नो मेक अप लुक नजर आ रहा है, इसके बावजूद भी वो काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। करीना अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी करीना न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी एक्टिव रही थीं। आए दिन करीना पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को अपडेट देती रहती थीं।
बता दें कि 21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अभी तक सैफ-करीना ने दूसरे बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। तैमूर के नाम को लेकर जिस तरह का विवाद छिड़ा था उसके बाद कपल काफी सावधानी बरत रहा है। पहले ऐसी खबरें थीं कि वह पैपराजी के सामने अपने बच्चे को इंट्रोड्यूस कराएंगे लेकिन निजी सूत्रों की मानें तो सैफ और करीना इस बार ऐसा नहीं करेंगे।