फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने को जमकर एंजॉय कर रहीं करीना कपूर खान, साझा कीं खूबसरत तस्वीरें

Mon, 01 Feb 2021 10:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Feb 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Pictures Of Her Cute Pout In Latest Kaftan Series
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। आएदिन करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अपने को कंफर्टेबल रखने के लिए करीना कफ्तान पहन रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

Kareena Kapoor Khan Shares Pictures Of Her Cute Pout In Latest Kaftan Series
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पाउट बनाकर सेल्फी ले रही हैं और उन्होंने लाइट कलर का काफ्तान पहना हुआ है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने चश्मा भी लगाया हुआ है। फोटोज़ को देखकर एक फैन ने कमेंट किया, 'काले-काले मुखड़े पर काला काला चश्मा।' 

Kareena Kapoor Khan Shares Pictures Of Her Cute Pout In Latest Kaftan Series
करीना कपूर - फोटो : instagram

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर अपनी पसंदीदा ड्रेस काफ्तान को जमकर प्रमोट कर रही हैं जिसके चलते उनके अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इसके अलावा करीना पब्लिक प्लेस पर भी काफ्तान में स्पॉट की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Pictures Of Her Cute Pout In Latest Kaftan Series
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कूल हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सभी अपडेट्स देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिनमें वो योगा करती दिख रही थीं। बेबो की यह तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Pictures Of Her Cute Pout In Latest Kaftan Series
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page

बता दें कि करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किताब की सूरत में भी समेट रही हैं, जिसका एलान उन्होंने तैमूर के बर्थडे पर किया था। इस किताब का शीर्षक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा गया है। किताब इसी साल रिलीज होगी। करीना ने लिखा था, 'जो भी महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनके लिए करीना कपूर की प्रेग्नेंसी बाइबिल का एलान करने के बिल्कुल ठीक दिन है। मैं इसमें डाइट से लेकर मॉर्निंग सिकनेस और फिटनेस के बारे में बात करूंगी। आपके पढ़ने का इंतज़ार है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed