फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचाव: करीना के बेटे 'जहांगीर' के नाम को लेकर समर्थन में आईं सबा खान, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

Wed, 11 Aug 2021 10:22 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 11 Aug 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan Trolled For Her second child name jehangir saba ali khan supports her
सबा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : instagram

करीना कपूर खान के पहले बेटे तैमूर अली खान का जब जन्म हुआ था तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई थी। हर किसी को करीना के लाडले तैमूर अली खान की पहली झलक खूब रास आई, लेकिन जैसे ही करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पहले बेटे की तरह ही करीना कपूर को अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के नाम को लेकर भी खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।



अपनी किताब में किया बेटे के नाम का खुलासा
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर छाए रहें तो वहीं दूसरी तरफ अपने दूसरे बेटे जेह को करीना ने मीडिया की नजरों से दूर रखा। करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखा है ये तक लोगों को नहीं पता था। लेकिन करीना की किताब ‘करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल’ से ये सामने आ गया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखा है। ये बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है और लोग अभिनेत्री की आलोचना कर रहे हैं।

kareena kapoor khan Trolled For Her second child name jehangir saba ali khan supports her
सबा अली खान - फोटो : instagram

बचाव में सामने आईं ननद सबा अली खान

अब सैफ अली खान की बहन सबा अली खान अपनी भाभी करीना कपूर खान के समर्थन में सामने आईं हैं और सोशल मीडिया पर करीना कपूर को ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास लगा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का जवाब देते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

kareena kapoor khan Trolled For Her second child name jehangir saba ali khan supports her
सबा अली खान - फोटो : instagram

जिए और जीने दें
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों से सवाल पूछते हुए कहा, ‘नाम में क्या रखा है। प्यार करें जिए और जीने दें। बच्चे भगवान का आशीर्वाद होते हैं। सबा अली खान अक्सर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan Trolled For Her second child name jehangir saba ali khan supports her
सबा अली खान - फोटो : instagram

सबा के पास है तस्वीरों का खजाना
सबा के पास कई पुरानी तस्वीरों का खजाना है। इस वजह से कई प्रशंसक सबा खान को फॉलो करते हैं और अक्सर उनसे ये रिक्वेस्ट भी करते हैं कि वो सारा और पटौदी खानदान के बचपन की तस्वीरें साझा करें। सबा अली खान भी अपने प्रशंसकों को बिलकुल निराश नहीं करतीं और अक्सर पटौदी खानदान के बच्चों की तस्वीरें साझा करती हैं।

विज्ञापन
kareena kapoor khan Trolled For Her second child name jehangir saba ali khan supports her
सबा अली खान - फोटो : instagram

लाइमलाइट से दूर रहती हैं सबा
सैफ अली खान, सोहा अली खान और करीना कपूर खान सहित जहां पटौदी खानदान के सभी लोग फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं और हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं करीना की ननद सबा अली खान मीडिया कैमरा से कोसो दूर रहकर अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed