शॉकिंग: सैफ की एक्स वाइफ अमृता से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, इंटरव्यू में बताई थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में करीना कपूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंची थीं। इस दौरान करीना और प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल के जवाब दिए थे। करण दोनों अभिनेत्रियों से लगातार पर्सनल सवाल करते नजर आए थे। इस शो में करण ने करीना कपूर से अमृता सिंह के बारे में पूछा था, जिसके बाद करीना ने खुलासा किया था कि, वह कभी अमृता सिंह से नहीं मिली हैं। करीना की इस बात ने करण जौहर को हैरान कर दिया था।
इस शो में करण ने करीना से पूछा था कि आप अमृता से भी बैलेंस बना कर रखती हैं? क्या आप दोनों एक-दूसरे से बात करते हैं? करीना ने इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, लेकिन मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं। हम लोग कभी नहीं मिले हैं।’
करण पहले तो करीना के इस जवाब से हैरान हो गए थे और फिर उन्होंने करीना से पूछा, ‘आप कभी नहीं मिली हैं?’ इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, मैं सैफ के तलाक लेने के काफी सालों बाद उनसे मिली थी। उस समय वो क्लियरली सिंगल थे।’
अमृता सिंह ने सैफ अली खान से तलाक लेने के बाद अभिनेता से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं रखा। वह अपनी लाइफ में अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ बेहद खुश हैं। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देती हैं। हालांकि, सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ भी खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं। वह दोनों एक-दूसरे को दोस्त मानते हैं।