अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी कलाकार हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखने के बाद उनके प्रशंसक उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं और इसी के साथ उनकी इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Social Media: अक्षरा सिंह का वीडियो देखकर फैंस ने पूछा ये सवाल, कहा- किसके साथ चलना है उम्र भर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन
इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन अपने प्रशंसकों के लिए लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे इतने प्यारे और अच्छे फैंस का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं, मैं आप सबके साथ जिंदगी भर चलने के लिए बिलकुल तैयार हूं, आप सभी को एक बहुत बड़ा वाला प्यारा सा हग। इसी के साथ अक्षरा ने दिल वाला इमोजी भी लगाया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेन्ट
इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक अपनी खुशी को नहीं रोक पाए। इस वीडियो को अब तक 14 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत सारा प्यार’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपसे बहुत ही प्यार है दीदी’। अन्य यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत मैम’।
विवादों से रहा है गहरा नाता
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिनका विवादों के साथ काफी पुराना और गहरा नाता है। अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ से लेकर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। अक्षरा सिंह ने मीडिया बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए।
रितेश पांडे के खिलाफ शिकायत की थी दर्ज
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अक्षरा ने रिश्ते पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते हैं और साथ ही रितेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। अक्षरा के इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। बता दें कि अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो समाज के डर को मन में रखकर नहीं चलती हैं।