फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: इस अभिनेत्री के साथ खेसारी लाल यादव की चली थी कोल्ड वॉर, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Fri, 22 Oct 2021 08:58 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 22 Oct 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress priyanka pandit slams superstar khesari lal yadav for forcefully kiss
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

भोजपुरी सिनेमा में कभी अपनी एक अलग जगह बनाने के लिए खेसारी लाल यादव ने खूब संघर्ष किया। उन्होंने शुरुआत में लड़की बनकर कई गाने किए, जिसके लिए उन्हें इंडस्ट्री में काफी कुछ सहना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद खेसारी लाल यादव ने कभी भी हार नहीं मानी और आज के समय में वो भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खेसारी लाल यादव काफी विवादों से घिरे रहे। न सिर्फ अभिनेता बल्कि कई अभिनेत्रियां भी उनपर हमला बोल चुकी हैं।



बिना मर्जी किस करने का अभिनेत्री ने लगाया था आरोप

दरअसल खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का नाम प्रियंका पंडित हैं। प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल यादव पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना मर्जी के उन्हें किस किया था और इसी के साथ उन्होंने खेसारी लाल यादव को काफी बुरा-भला भी कहा था। प्रियंका पंडित का कहना था कि वो खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने का शूट कर रही थीं और इस दौरान खेसारी लाल यादव ने उन्हें जबरदस्ती किस कर दिया।

bhojpuri actress priyanka pandit slams superstar khesari lal yadav for forcefully kiss
खेसारी लाल यादव, प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

सीन के बारे में किसी ने नहीं बताया था

प्रियंका पंडित का कहना था कि उन्हें निर्देशक और अभिनेता ने भी ऐसे किसी सीन के बारे में नहीं बताया था। इस बात को लेकर प्रियंका और खेसारी लाल यादव के बीच काफी कोल्ड वॉर भी चली थी। प्रियंका ने अभिनेता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए कहा था- सुपरस्टार क्या हैं, मुझे फोन करके समझा रहे हैं।

bhojpuri actress priyanka pandit slams superstar khesari lal yadav for forcefully kiss
खेसारी लाल यादव, प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

अपनी मेहनत के दम पर बनाई है जगह

प्रियंका ने आगे कहा कि वो उन्हें ये समझा रहे हैं कि बेटा मेहनत करके आगे आओ। प्रियंका ने खेसारी लाल यादव पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि तुम मुझे पांच साल पहले यहां पर नहीं लाए थे, मैंने जो भी हासिल किया है खुद के दम पर किया है। तुम्हारी तरह नहीं हूं, तुम क्या हो अगर मैंने ये बताना शुरू किया तो लोग तुम्हें वहीं पर आकर मारना शुरू कर देंगे’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress priyanka pandit slams superstar khesari lal yadav for forcefully kiss
खेसारी लाल यादव, प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

सबको पता लग जाएगा भैया कर्मकांडी हैं

प्रियंका यहीं पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘सबकी नजरों में तुम जो भैया बने फिर रहे हो, सबको तुम्हारे बारे में पता चल जाएगा। उन्हें नहीं पता उनके भैया कितने कर्मकांडी हैं। आपको ये किसने हक दिया कि आप मुझे धमकी दो, आप मेरी नजरों में जीरो हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress priyanka pandit slams superstar khesari lal yadav for forcefully kiss
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

इस एक्टर पर भी लगाया था आरोप

प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू पर भी एक फिल्म में जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं वह खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव सहित भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed