फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे बड़ी हिट देने वाले इस डायरेक्टर की फिल्म को करीना ने किया मना, वजह बने तैमूर

Thu, 29 Nov 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor reject sanjay leela bhansali film because of taimur
kareena kapoor with taimur

प्रियंका की समकालीन अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर भी भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं परंतु अभी तक ऐसा मौका नहीं आया। करीना ने हाल में फिर से भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई मगर कहा कि यह तभी संभव होगा जब उनका बेटा तैमूर 10 साल का हो जाएगा। 

kareena kapoor reject sanjay leela bhansali film because of taimur
kareena kapoor khan

इसकी वजह बताई जा रही है कि भंसाली एक्टर्स से शूटिंग के लिए एकमुश्त तारीखें लेते हैं और कलाकार को पूरा ध्यान फिल्म और किरदार पर देना होता है। तैमूर अभी सिर्फ 2 साल का है और करीना ने स्पष्ट कर दिया है वह भंसाली को उनकी मर्जी का समय नहीं दे पाएंगी। 

kareena kapoor reject sanjay leela bhansali film because of taimur
kareena kapoor khan

उल्लेखनीय है कि भंसाली साल 2000 में सलमान-करीना को लेकर बाजीराव मस्तानी बनाना चाहते थे और दोनों का फोटो शूट हुआ था। किन्हीं कारणों से तब फिल्म नहीं बन सकी। इसके बाद भंसाली ने 2015 में करीना को फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला रणवीर सिंह के साथ ऑफर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor reject sanjay leela bhansali film because of taimur
Kareena Kapoor

तब करीना को लगा था कि रणवीर नए हीरो हैं और लोकप्रियता के मामले में उनके बराबर नहीं बैठते। अत: यह फिल्म रणवीर-दीपिका पादुकोण ने की। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। ऐसा नहीं है कि भंसाली-करीना के संबंधों में कोई तनाव है। करीना ने भंसाली की होम प्रोडक्शन फिल्म गब्बर इज बैक में कैमियो रोल किया था।

विज्ञापन
kareena kapoor reject sanjay leela bhansali film because of taimur
तैमूर अली खान

तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। सैफ-करीना चिंतित हैं कि कैमरों की इस कड़ी निगरानी वाले दौर में उनका बच्चा कैसे सहज ढंग से बड़ा हो सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed