फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की दादा-दादी की फोटो, याद करते हुए लिखी ये खास बात

Sat, 22 May 2021 11:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 22 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor remember grandparents Raj Kapoor-Krishna Raj Kapoor with vintage pic
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान बॉलीवुड की डीवा हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है। करीना अपने दिल में कुछ नहीं रखती हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल देती हैं। इन दिनों करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। वह अक्सर बेटे तैमूर और पति के साथ की तस्वीरें साझा करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दादा दादी की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर को करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में उनके दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज कपूर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक हार्ट की इमोजी भी साझा की है। करीना के साथ-साथ इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जहां से क्रॉप कर करीना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Kareena Kapoor remember grandparents Raj Kapoor-Krishna Raj Kapoor with vintage pic
करीना कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
जहां से क्रॉप कर करीना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फैंस से कोविड-19 में लोगों की मदद कर रहे एनजीओं और फाउंडेशन को अपनी क्षमता के अनुरूप आर्थिक सहयता करने का आग्रह किया था। वहीं, करीना ने मदर्स डे के मौके पर बेटे की पहली फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

Kareena Kapoor remember grandparents Raj Kapoor-Krishna Raj Kapoor with vintage pic
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और बेबी बॉय - फोटो : Instagram

करीना ने छोटे बेटे की जो फोटो शेयर की है, उसमें बड़े भाई तैमूर छोटे भाई को गोद में लिए नजर आए। फोटो में तैमूर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कराते नजर आ रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस के छोटे बेटे ने चेहरे पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर में करीना के बेटे का पूरा चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor remember grandparents Raj Kapoor-Krishna Raj Kapoor with vintage pic
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दोनों मुझे आशा देते हैं। एक बेहतर कल के लिए उम्मीद आप सभी को सुंदर मातृ दिवस की शुभकामनाएं, वहां से सशक्त माताओं को, विश्वास रखो।'

विज्ञापन
Kareena Kapoor remember grandparents Raj Kapoor-Krishna Raj Kapoor with vintage pic
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बता दें करीना ने 21 फरवरी 2021, को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के आते ही फैंस उसके दीदार को तरस गए थे। जन्म के बाद सैफ अली खान ने मां और बच्चे के स्वस्थ होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। करीना के पापा रणधीर कपूर, बेटा तैमूर और बहन करिश्मा कपूर सभी करीना की डिलीवरी के बाद उनसे मिलने अस्पताल गए थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed