{"_id":"5df527ff8ebc3e87c430af3f","slug":"kareena-kapoor-replied-on-the-planning-of-the-second-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में करीना एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब करीना से दोबारा मां बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब दिया।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नवभारत टाइम्स से बातचीत में करीना कपूर से पूछा गया कि क्या वो दूसरा बेबी प्लान करने का सोच रही है? तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक ही बच्चे(तैमूर) से ही खुश हूं और जो भी इस तरह की खबरें उड़ रही हैं वो सभी अफवाह हैं।
3 of 5
Kareena and Taimur
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
करीना ने कहा- 'इस समय मैं और सैफ अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। हम अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और हम अपने वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को बैलंस करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kareena, Saif and Taimur
- फोटो : Instagram
बीते दिनों करीना के रेडियो शो 'वॉट वूमेन वॉन्ट' में सैफ अली खान मेहमान बनकर आए थे। जिसमें उन्होंने बताया कि वह करीना को एक मां की नजर से देखते हैं या एक बीवी की नजर से। एक इंटरव्यू में करीना ने सैफ को उस शो तक लाने की कहानी बताई। उन्हें शो पर लाना करीना के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
इसके बारे में करीना ने हंसकर बताया था, 'यह मेरे लिए सबसे कठिन काम था। वह मुझसे लगातार बहुत सारे सवाल कर रहे थे। मैं क्यों आऊंगा? तुम अपने शो पर मुझसे क्या चाहती हो? मैं वहां क्या करूंगा? हम किस बारे में बात करेंगे? वगैरह वगैरह। वह मेरे पति हैं लेकिन बहुत नाटक करते हैं। अंत में मैंने उन्हें शो पर आने के लिए मना ही लिया लेकिन उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।