{"_id":"5df4c5918ebc3e8803060303","slug":"teenager-from-ghaziabad-sent-a-hoax-mail-about-bomb-at-salman-khan-mumbai-home-galaxy-apartment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में होगा धमाका'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गाजियाबाद के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में होगा धमाका'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गाजियाबाद के 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस ईमेल के सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
2 of 6
Salim Khan and Salman Khan
- फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह ईमेल 4 दिसंबर को गाजियाबाद से बांद्रा पुलिस को भेजा गया था। इस ईमेल में लड़के ने लिखा-''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।' इस ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंटमें अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सलमान के घर पहुंचे। हालांकि उस वक्त सलमान खान घर पर नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पूरे घर की तालाशी ली। तलाशी के बाद भी पुलिस को किसी तरह का कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bigg Boss, Salman Khan
- फोटो : social media
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तकनीक की मदद से उस व्यक्ति का पता लगाया जिसने यह ईमेल भेजा। जिसके बाद यह मालूम चला कि यह ईमेल एक 16 साल के लड़के ने भेजा था जो कि गाजियाबाद में रहता है। लोकेशन का पता लगते ही पुलिस की टीम गाजियाबाद में लड़के के घर पहुंची। लेकिन लड़का तब घर पर नहीं था।
विज्ञापन
5 of 6
Bigg Bosss 13 Salman Khan
- फोटो : twitter
आरोपी लड़के के घर पर नहीं होने की वजह से पुलिस ने पूरा मामला उसके बड़े भाई को बताया और लड़के को फोन करके घर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का नोटिस दिया। इसके साथ ही लड़के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट बनाई गई। वहीं लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बरी कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।