फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town couples: ये हैं नए जमाने की सफल लव स्टोरीज, एक ने दो दस साल की डेटिंग के बाद की शादी

Sat, 30 Jul 2022 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Jul 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Saif to Ranveer Deepika Alia Ranbir Katrina Vicky these celebs got married after years dating
कटरीना-विक्की कौशल,सैफ अली खान-करीना, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। चाहें फिर वह सेलेब्स की लव लाइफ हो, रिलेशनशिप हो या ब्रेकअप और तलाक की खबरें। यही वजह है कि बी-टाउन कपल्स की जोड़ियां टूटने पर फैंस को भी काफी दुख होता है। बॉलीवुड में कई कपल्स फैंस की फेवरेट लिस्ट में शुमार रहे हैं। इनमें से एक हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इनकी जोड़ी बेहद पसंद की जाती है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं। इनके ब्रेकअप की खबरों से फैंस निराश हैं। लंबे अफेयर के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, बी-टाउन में कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं, जिनका प्यार शादी के अंजाम तक पहुंचा है और वे आज सफल वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। आइए जानते हैं इन कपल्स को... 

Kareena Kapoor Saif to Ranveer Deepika Alia Ranbir Katrina Vicky these celebs got married after years dating
सैफ अली खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और करीना कपूर
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर ने लंबे अफेयर के बाद वर्ष 2012 में शादी की। सैफ अली खान की यह दूसरी शादी थी। दोनों सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। करीना और सैफ के दो बेटे हैं। बता दें कि सैफ और करीना साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। कुछ साल डेट करने के बाद इन्होंने शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ से शादी करने के लिए करीना को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्हें समझाया जा रहा था कि सैफ से शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा! हालांकि, शादी के बाद यह सारे डर गलत साबित हुए। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दूसरी तरफ, शादी और दो बच्चों के बाद भी करीना अपने करियर में खूब तरक्की कर रही हैं। जल्द ही वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।

Kareena Kapoor Saif to Ranveer Deepika Alia Ranbir Katrina Vicky these celebs got married after years dating
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 13 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 6 साल तक डेट किया। बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म 'रामलीला' की कास्टिंग के दौरान हुई थी। दोनों डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर पर मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Saif to Ranveer Deepika Alia Ranbir Katrina Vicky these celebs got married after years dating
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव-पत्रलेखा
अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। करीब दस साल के अफेयर के बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। कपल्स ने चंडीगढ़ में दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। शादी की रस्म के दौरान जहां राजकुमार राव ने पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरा, वहीं पत्रलेखा ने भी राजकुमार राव की मांग भरी थी। यह खबर मीडिया में खूब वायरल हुई।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Saif to Ranveer Deepika Alia Ranbir Katrina Vicky these celebs got married after years dating
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी हिंदी सिनेमा की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों ने बीते साल दिसंबर में ही शादी की है। शादी से पहले दोनों के बीच उम्र का फासला काफी चर्चा में रहा। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की उम्र के बीच 5 साल का अंतर है। कटरीना कैफ की उम्र विकी कौशल से 5 वर्ष अधिक है। हालांकि, दोनों सफल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed