करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने लंबे समय से अपने बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी नहीं की थी। इसका जिक्र वह कई बार सोशल मीडिया पर कर चुकी थीं। मलाइका और अमृता गोवा से छुट्टियां मनाकर वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में करीना सहित दोनों ने एक हैंगआउट पार्टी का आयोजन किया।
लंबे समय के बाद करीना कपूर ने दोस्तों के साथ की पार्टी, बिना मेकअप के नजर आईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें मलाइका, अमृता के अलावा नताशा पूनावाला और मल्लिका भट्ट एक ही फ्रेम में हैं। हालांकि इस मौके पर करिश्मा कपूर शामिल नहीं हो पाईं। इन सभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अक्सर सभी को एक साथ देखा जाता है।
करीना कपूर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक साथ फिर से मिले। तुम्हें याद कर रहे हैं लोलो (करिश्मा कपूर)।' पांचों दोस्त खुली छत पर बैठे हुए हैं। करीना ने इस दौरान नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आईं। वहीं मलाइका ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना है। अमृता के लुक्स की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
View this post on Instagram
जल्द मां बनने वाली हैं करीना
करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के पहले करीना ने घर को नया लुक दिया है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वह एक डिजाइनर के साथ हैं। तस्वीर में करीना इशारा करके बता रही हैं कि उन्हें घर में किस तरह का डेकोरेशन चाहिए।
काम और परिवार दोनों मैनेज कर रहीं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।