सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: पहली बार करीना ने शेयर कीं जहांगीर के साथ परिवार की तस्वीर, सैफ को ऐसे विश किया बर्थडे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 16 Aug 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares first full family picture with Jeh from Maldives
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पहली बार बेटे जहांगीर के साथ परिवार की तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान, बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे जहांगीर के साथ तस्वीर शेयर की है। करीना ने सैफ के जन्मदिन के अवसर पर मालदीव से यह तस्वीर साझा की है और सैफ को बर्थडे विश किया है। करीना ने लिखा है 'मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'



उन्होंने लिखा, अनंत काल और उससे परे तक मैं तुम्हारा साथ चाहती हूं। बता दें कि आज सैफ का 51वां जन्मदिन है। वह 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में पैदा हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी, जो 1993 में रिलीज हुई। 

 

Trending Videos
Kareena Kapoor shares first full family picture with Jeh from Maldives
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम तस्वीर में करीना परिवार के साथ पूल किनारे बैठीं हुई हैं। उन्होंने सैफ के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। सैफ अली खान फोटो में सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिख रहे हैं। जबकि, करीना ने  मल्टी कलर ड्रेस पहनी हुई है। तैमूर एथनिक परिधान में कैमरे के लिए पोज देखा दिख रहा है। वहीं, करीना और सैफ का छोटा बेटा जेह बगल में लेटा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares first full family picture with Jeh from Maldives
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना के इंस्टाग्राम तस्वीरों में कई सेलिब्रिटीज ने टिप्पणियां की हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय डियर सैफू"। जबकि अमृता अरोड़ा ने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। सैफ की बहन सबा अली खान ने भी टिप्पणी करते हुए अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा "जन्मदिन मुबारक हो भाई। ढेर सारा प्यार। सुरक्षित रहें।''

 

Kareena Kapoor shares first full family picture with Jeh from Maldives
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना और सैफ के प्रशंसकों ने भी सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सैफ और करीना इस वक्त मालदीव में हैं। करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। उनका पहला बेटा तैमूर 2016 में पैदा हुआ और दूसरा बेटा जहांगीर इसी साल फरवरी में पैदा हुआ है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor shares first full family picture with Jeh from Maldives
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

यह पहली बार है जब करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए जेह का चेहरा दिखाया है। जेह के पूरे नाम जहांगीर की वजह से हाल ही में लोगों ने करीना और सैफ को काफी ट्रोल किया है। इसके बाद करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ट्रोलर के बारे में नहीं सोचती हैं। उनका कहना था, मैं सकारात्मक हूं। खुश और संतुष्ट हूं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed