इंग्लैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को कम लोगों के बीच रॉयल रीति-रिवाजों से किया गया। उनके अंतिम संस्कार में लगभग 30 लोग पहुंचें थे। जिसमें लगभग सभी शाही घराने के सदस्य थे। इस खास मौके पर डचेज ऑफ कैंब्रिज, केट मिडलटन भी शामिल हुईं। जिसके बाद केट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर केट मिडलटन की फोटो साझा की है।
करीना कपूर ने दिखाई 'डचेस ऑफ कैंब्रिज' की झलक, शाही अंदाज में वायरल हुईं केट मिडिलटन की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान केट मिडलटन ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने मोतियों का नेकलेस और ईयररिंग पहना था। वहीं, कोरोना के मद्देनजर चेहरे पर काले रंग का मास्क लगाया था और आंखों को कवर करती ब्लैक हैट विद मेश पहनी है। वे कार के अंदर से कैमरे को देखती नजर आ रही हैं।
A post shared by Catherine Duchess of Cambridge (@theelegantduchess)
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, लोग केट की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, करीना कपूर खान खुद भी शाही घराने से संबंध रखती हैं। वह पटौदी परिवार की बहु है। हाल ही में करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है।

बता दें कि इस दौरान केट मिडलटन ने जो मोतियों का नेकलेस पहना है, उसके चलते वह चर्चा में हैं. दरअसल, इस नेकलेस को केट से पहले उनकी सास प्रिंसेस डायना और दादी सास क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय खुद भी पहन चुकी हैं। गौरतलब है कि ड्यूक ऑफ कैंब्रिज यानी प्रिंस विलियम से शादी करने से पहले केट मिडिलटन का नाम कैथरीन था।
A post shared by Catherine Duchess of Cambridge (@theelegantduchess)
बता दें कि प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शनिवार को हुआ। इस दौरान महारानी ने काले कपड़े पहने थे। उनके पीछे उनके चार बेटे, आठ पोते और 10 परपोते चल रहे थे। प्रिंस फिलिप का ताबूत उसी लैंड रोवर कार में रखा गया था, जिसे उन्होंने 1970 के दशक में डिजाइन किया था।
A post shared by Catherine Duchess of Cambridge (@theelegantduchess)