बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने मंगलवार शाम को क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक ओर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बच्चों के लिए ये पार्टी रखी। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर ने अपने बॉलीवुड के दोस्तों को क्रिसमस पार्टी के लिए घर पर बुलाया । इन दोनों ही पार्टियों में बॉलीवुड के दिग्गज नजर आए। दोनों क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
करीना और अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, आलिया के गले में हाथ डाले घूमते दिखे रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बात करते हैं करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी की । यहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान इस पार्टी में नजर आए । करण जौहर ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब घर से बाहर निकले तो वो एक-दूसरे के गले में हाथ डाले थे । दोनों ने मीडिया को पोज भी दिए । आलिया और रणबीर ब्लैक आउटफिट में दिखे । अब बात करते हैं अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी की ।
Merry Xmas!!!!!!!❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
इस पार्टी में करण जौहर और तुषार कपूर अपने बच्चों के साथ पहुंचे । वहीं तैमूर भी हाफ पैंट और चेक शर्ट में बेहद क्यूट दिख रहे थे । करण जौहर रेड टीशर्ट में नजर आए । उनकी बेटी रूही और बेटा यश भी रेड आउटफिट में दिखे ।
क्यों दिल्ली मेट्रो में सफर करने को मजबूर हुए कपिल शर्मा ? वजह काफी दिलचस्प