फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं करीना कपूर, इस फिल्म से बन जातीं 'बॉलीवुड की क्वीन'

Mon, 04 Mar 2019 07:43 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 04 Mar 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor turned down these 5 blockbuster movies
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों परिवार संग अपना जीवन बीता रही हैं। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर नहीं हैं लेकिन कम ही फिल्मों में दिखाई देती हैं। करीना ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से की थी। फिल्म कुछ खास नहीं रहीं। लेकिन इसके बाद फिल्म मुझे कुछ कहना है और कभी खुशी कभी गम के बाद से करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गौरतलब है कि करीना ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में नकारा जिसमें बात करेंगे उन 5 फिल्मों की जो बड़े परदे पर बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थीं...

kareena kapoor turned down these 5 blockbuster movies
bollywood

कहो ना प्यार है
हिंदी सिनेमा के इतिहास की ब्लॉकबस्टर लिस्ट में फिल्म कहो ना प्यार है (2000) भी शामिल है। फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर राकेश रोशन ने किया था। फिल्म से उनके बेटे ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ऋतिक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। गौरतलब है कि फिल्म में पहले अमीषा पटेल की जगह करीना कपूर को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन इसी साल करीना ने ऋतिक की बजाय अभिनेता अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। वहीं, फिल्म कहो ना प्यार है से ऋतिक और अमीषा रातोंरात स्टार बन गए। 

kareena kapoor turned down these 5 blockbuster movies
hum dil de chuke sanam

फिल्म कहो ना प्यार है से पहले करीना को फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऑफर की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फिल्म में नंदनी के रोल के लिए पहले करीना कपूर को चुना गया था। वहीं, करीना ने सलमान खान के अपोजिट इस रोल को ठुकरा दिया और यह रोल ऐश की झोली में जा गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor turned down these 5 blockbuster movies
kal ho na ho - फोटो : instagram

फिल्म 'कल हो ना हो' शाहरुख खान की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नैना के किरदार के लिए करीना कपूर से बात की गई थी, लेकिन 'बेबो' ने बहुत ही आसानी से इस ऑफर को भी ठुकरा दिया। इसके बाद फिल्म में नैना का किरदार अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निभाया। फिल्म में शाहरुख और प्रीति जिंटा के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
kareena kapoor turned down these 5 blockbuster movies
Ranveer Singh

गोलियों की रासलीला-रामलीला
फिल्म हम दिल दे चुके सनम के बाद संजय लीला भंसाली ने फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला में पहले करीना कपूर खान को एप्रोच किया था। करीना ने पिछली बार की तरह इस बार भी संजय का उनके साथ काम करने का सपना तोड़ दिया।  इसके बाद रणवीर सिंह के साथ संजय ने दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिट की। फिल्म हिट हुई और रणवीर-दीपिका की ऑन स्क्रीन जोड़ी एक शादीशुदा कपल में बदल गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed