फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस पर लिखा कैप्शन

Wed, 18 Mar 2020 07:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Karena Kapoor Khan shared throwback picture of herself on Instagram connection with coronavirus
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सभी के कामकाज पर भारी प्रभाव पड़ा है। वहीं खेल से लेकर सिनेमा तक के सितारे भी इसके असर से बच नहीं पाए हैं। भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। ऐसे में एतिहातन कई सितारे घर में ही कैद हो गए हैं और बाहर के किसी भी काम को नहीं कर रहे हैं।

Karena Kapoor Khan shared throwback picture of herself on Instagram connection with coronavirus
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

चूंकि फिल्मी सितारें के सभी शूट्स कैंसिल हो गए हैं और साथ ही साथ बाकी बाहरी काम बंद होने के चलते सितारे सोशल मीडिया पर खूब वक्त बिता रहे हैं। इस बीच करीना कपूर खान ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। करीना की थ्रोबैक तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Karena Kapoor Khan shared throwback picture of herself on Instagram connection with coronavirus
kareena kapoor - फोटो : social media

दरअसल कुछ वक्त पहले ही इंस्टाग्राम डेब्यू करने वालीं करीना कपूर खान अब इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। ऐसे में करीना ने अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'मैं.. जब कोई मुझसे हाथ मिलाने के लिए कहता है।'

View this post on Instagram

Me... when someone tries to shake my hand these days! #StayHome #StaySafe #SocialDistancing

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karena Kapoor Khan shared throwback picture of herself on Instagram connection with coronavirus
kareena kapoor - फोटो : social media

बता दें कि करीना ने पाच मार्च को इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। करीना ने अभी तक कुल 13 पोस्ट किए हैं और उनके फॉलोअर्स करीब 20 लाख हो गए हैं। इसके साथ ही करीना कपूर खुद 39 लोगों को फॉलो करती हैं। इस लिस्ट में फिल्मी स्टार्स से लेकर उनके परिजन तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Karena Kapoor Khan shared throwback picture of herself on Instagram connection with coronavirus
kareena kapoor - फोटो : amar ujala

बात करीना कपूर खान के फिल्मी करियर की करें तो करीना आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदन भी मुख्य किरदार में थे। वहीं अंग्रेजी मीडियम से पहले करीना गुड न्यूज में नजर आई थीं। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। वहीं करीना की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा और तख्त है। लाल सिंह चड्ढा में करीना आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

Coronavirus: मार्च में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में, घर बैठे ऐसे करें एन्जॉय
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed