सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस हीरो की वजह से करिश्मा कपूर और रवीना टंडन में हुई थी जबरदस्त लड़ाई, नोंच डाले थे एक-दूसरे के बाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Mar 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Karishma Kapoor Raveena Tandon Fight With Each Others Hair Was Shaken On The Film Set For This Reason
करिश्मा कपूर और रवीना टंडन - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिनके बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली है। फिर चाहे वो एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करीना कपूर खान के बीच रही हो या फिर करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच। लेकिन ये बेहद कम हुआ है कि अभिनेत्रियों के बीच किसी अभिनेता को लेकर कोल्ड वॉर हुई हो। जी हां, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच एक हीरो को लेकर लड़ाई हुई थी। इतना ही नहीं दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोंच डाले थे। आज हम आपको ये पूरा किस्सा बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन सा हीरो था, जिसकी वजह से इन दो खूबसूरत अभिनेत्रियों के बीच लड़ाई हो गई थी।

Trending Videos
Karishma Kapoor Raveena Tandon Fight With Each Others Hair Was Shaken On The Film Set For This Reason
फिल्म अंदाज अपना अपना - फोटो : Twitter

एक्ट्रेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम किया था। इस फिल्म में रवीना-करिश्मा के अलावा सलमान खान और आमिर खान लीड रोल में थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों अभिनेत्रियों के बीच मन मुटाव हो गया था। करिश्मा-रवीना की फाइट तो जगजाहिर हो गई थी लेकिन इन दोनों के रिश्ते किस हद तक खराब हो गए थे। इस बारे में निर्देशक फराह खान ने एक शो में बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Kapoor Raveena Tandon Fight With Each Others Hair Was Shaken On The Film Set For This Reason
करिश्मा कपूर, अजय देवगन और रवीना टंडन - फोटो : Self

दरअसल, उस वक्त चर्चा थी कि रवीना और करिश्मा दोनों ही अभिनेता अजय देवगन के प्यार में थीं। असल में भी अजय उस वक्त रवीना को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में थे। फिर अजय करिश्मा के करीब आने लगे और उन्होंने रवीना से ब्रेकअप कर लिया। बस फिर क्या था, इसी वजह से दोनों अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट शुरू हो गई थी। 

Karishma Kapoor Raveena Tandon Fight With Each Others Hair Was Shaken On The Film Set For This Reason
करिश्मा कपूर और रवीना टंडन - फोटो : Instagram

इस बारे में फराह खान ने चैट शो में 'आतिशः फील द फायर' में फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया था कि, 'मैं करिश्मा और रवीना के साथ फिल्म का एक गाना शूट कर रही थी। इतने में दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी विग से मारना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोंच लिए थे। ये थोड़ा बचपने जैसा था।'

विज्ञापन
Karishma Kapoor Raveena Tandon Fight With Each Others Hair Was Shaken On The Film Set For This Reason
रवीना टंडन

रवीना-करिश्मा के बीच ये बात यही खत्म नहीं हुई थी, दोनों की लड़ाई आगे भी जारी रही। रवीना ने बार प्रेस से बात करते हुए कहा था कि, 'मैं एक्ट्रेस का नाम नहीं लूंगी, लेकिन वह असुरक्षित थी और उन्होंने मुझे चार फिल्मों से हटवा दिया। वास्तव में, मुझे उसके साथ एक फिल्म करनी थी। वह स्पष्ट रूप से निर्माता और एक्टर के करीब थी। इसलिए ये चीजें होती हैं, लेकिन मैं इस तरह के खेल नहीं खेल रही हूं।' रवीना ने भले ही करिश्मा का नाम नहीं लिया था लेकिन सभी इस बात को जानते थे कि वो किसके बारे में बात कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed