छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी जानी जाती हैं। करिश्मा ने वैसे तो कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन दर्शकों के बीच उन्हें असल लोकप्रियता टीवी की नागिन बनकर मिला। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की साथ ही यह भी बताया कि इस वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थीं।
Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना की जिंदगी पर 'संजू' की सक्सेस का हुआ बुरा असर, इस वजह से हुईं डिप्रेशन का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। करिश्मा को पिछली बार फिल्म संजू में मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा था। हालांकि, बाद में वह लंबे समय कर पर्दे से गायब रही हैं। अभी करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बनाने की वजह का खुलासा किया और बताया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा था।
अपने हालिया इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि फिल्म ‘संजू’ करने के बाद उन्हें एक साल तक कोई भी काम नहीं मिला था। करिश्मा ने कहा, संजू में छोटी सी भूमिका होने के बावजूद मैंने उस फिल्म को किया क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि इस भूमिका को करने के बाद मेरे लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे लगा कि इस फिल्म के बाद मुझे भी अच्छे-अच्छे फिल्मों के ऑफर आएंगे। मैंने इंतजार किया छह से आठ महीने गुजर गए, लेकिन किसी ने मुझे फिल्म के लिए ऑफर नहीं किया।
Gauri Pradhan: गौरी प्रधान ने एकता कपूर की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- वह हमेशा से मेरी रोल मॉडल रही हैं
करिश्मा ने आगे कहा, ‘मुझे यह बात समझ में नहीं आई कि दर्शकों की तारीफों के बावजूद मेरे करियर में ऐसा क्या गलत हुआ, जो मुझे काम नहीं मिला। अभिनेत्री ने कहा कि इतना सब होने के बाद वह डिप्रेशन फेज में चली गई थी। उन्हें लगने लगा था कि अब जीवन में कुछ भी करने के लिए नहीं है। उन्हें यह भी नहीं पता था कि आखिर उन्हें अपने करियर के साथ क्या करना है।’
उन मुश्किल पलों को याद करते हुए करिश्मा बताती है कि उस समय मैं लोगों के फोन करके पूछती थी कि क्या आपने ‘संजू’ देखी उसमें मेरी एक्टिंग कैसी लगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘संजू’ के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली है।