फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राजा हिंदुस्तानी' में KISSING सीन करते वक्त कांप रही थीं करिश्मा कपूर, पढ़िए 24 साल पुराना ये किस्सा

Mon, 16 Nov 2020 08:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 16 Nov 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor and Aamir Khan Starrer Film Raja Hindustani 24 Years When Actress Talks About Kissing Scene
करिश्मा कपूर - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिनेता आमिर खान की जोड़ी को कई फिल्मों में देखा गया है। लेकिन 1996 में रिलीज हुई इस जोड़ी की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' दर्शकों के मन आज भी बसी है। 24 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और करिश्मा कपूर के दिन फिर गए थे। यह फिल्म एक खास सीन की वजह से काफी चर्चाओं में आ गई थी। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ा एक किस्सा...

Karisma Kapoor and Aamir Khan Starrer Film Raja Hindustani 24 Years When Actress Talks About Kissing Scene
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : फाइल फोटो

साल 1996 में आई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म का एक सीन काफी चर्चाओं में रहा था। ये सीन था करिश्मा और आमिर के बीच हुआ 'किसिंग सीन'। इस सीन ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। करिश्मा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान राज खोला था कि वो इस सीन को करते हुए बेहद कांप रही थीं।

Karisma Kapoor and Aamir Khan Starrer Film Raja Hindustani 24 Years When Actress Talks About Kissing Scene
करिश्मा कपूर - फोटो : ट्विटर

एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया था कि, 'राजा हिन्दुस्तानी को लेकर बहुत सारी यादें हैं लेकिन जब यह फिल्म आई तब लोगों के बीच फिल्म का 'किसिंग सीन' काफी चर्चा में रहा था। लेकिन शायद वो नहीं जानते हैं कि इस सीन को शूट करने के लिए हमें तीन दिन लग गए थे। मैं कांप रही थी और ये सोच रही थी कि कब खत्म हो रहा है ये किस सीन। क्योंकि फरवरी के महीने में ऊटी में इतनी ठण्ड थी और ये सीन शाम के 6 बजे फिल्माया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor and Aamir Khan Starrer Film Raja Hindustani 24 Years When Actress Talks About Kissing Scene
राजा हिंदुस्तानी - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' 15 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस समय में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में रहते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। फिल्म में करिश्मा आमिर के अलावा सुरेश ऑबेरॉय, अर्चना पूरन सिंह, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल जैसे सितारे भी थे।

विज्ञापन
Karisma Kapoor and Aamir Khan Starrer Film Raja Hindustani 24 Years When Actress Talks About Kissing Scene
आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर

इस फिल्म की कहानी एक शहर की अमीर लड़की और टैक्सी ड्राइवर की प्रेम कहानी पर आधारित थी। फिल्म में करिश्मा अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने जाती हैं। वहीं पर उनकी मुलाकात राजा नाम के टैक्सी ड्राइवर से होती है। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि करिश्मा के पिता उनकी इस शादी के खिलाफ होते हैं लेकिन फिर भी वो आमिर के साथ शादी कर लेती हैं। यहीं से शुरू होती फिल्म की असली कहानी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

पढ़ें: भाई के रिसेप्शन में कुछ यूं तैयार हुईं कंगना, हिमाचली लुक से लूट ली पूरी महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed