{"_id":"5c1db5ebbdec2256df275e71","slug":"karisma-kapoor-ex-husband-sunjay-kapur-and-priya-sachdev-blessed-with-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"53 की उम्र में पांचवीं बार पिता बने करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड, कर चुके हैं तीन शादियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
53 की उम्र में पांचवीं बार पिता बने करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड, कर चुके हैं तीन शादियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड संजय कपूर पांचवीं बार पिता बन गए हैं। इन दोनों को बेबी ब्वॉय हुआ है। संजय और प्रिया ने अपने बच्चे का नाम तैमूर की तरह ही काफी यूनिक रखा है। इस कपल ने बच्चे की अभी कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। इन दोनों के बच्चे का नाम अजारियस रखा है। संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक लेने के बाद प्रिया सचदेव से बीते साल अप्रैल में शादी की थी।
2 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : File Photo
प्रिया सचदेव की यह दूसरी तो वहीं संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता मथानी थीं। नंदिता से संजय कपूर के दो बच्चे हैं वहीं करिश्मा से भी दो बच्चे हैं। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम समायरा और कियान हैं। करिश्मा से तलाक लेने के बाद भी संजय के उनसे रिश्ते अच्छे हैं। दोनों बच्चों के साथ वकेशन पर भी जाते रहते हैं।
3 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
संजय और करिश्मा ने साल 2016 में तलाक लेकर अपनी 13 साल की शादी को खत्म कर दिया था। कहा जाता है करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ अपने वैवाहिक जीवन में आई दरारों की असल वजह प्रिया सचदेव को बताया था। करिश्मा ने अपने केस में शिकायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं जिससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
फिलहाल दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा के पास है। अक्सर संजय भी अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। इस साल गर्मियों में पहले कियान और समायरा करिश्मा कपूर के साथ वकेशन पर लंदन गए थे उसके बाद दोनों संजय कपूर के साथ इटली घूमने गए थे। वहीं 42 साल की प्रिया दूसरी बार मां बनी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
प्रिया ने संजय से पहले होटल बिजनेस करने वाले विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम और प्रिया की एक बेटी है। करिश्मा कपूर की बात करें तो उनका नाम भी बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। संदीप ने पिछले साल ही अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि करिश्मा, संदीप से शादी कर लेंगी लेकिन यह खबर अफवाह निकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।