सब्सक्राइब करें

इस पाकिस्तानी लड़की को देखकर आप खा सकते हैं धोखा, करिश्मा कपूर से हूबहू मिलती है शक्ल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 12 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
karisma kapoor resemble carbon copy lookalike pakistani girl heenaa khan photos
हीना खान - फोटो : Insatagram- @heenaakh1

कहते हैं हर इंसान का इस दुनिया में कोई न कोई हमशक्ल जरूर होता है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि दुनिया में एक जैसी मिलती-जुलती शक्ल के सात लोग होते हैं। यही हाल बॉलीवुड सेलेब्स का भी है। आपने अबतक कई स्टार्स के हमश्कल देखे होंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय से लेकर अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह तक कई स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह ये भी सुर्खियों में रहते हैं। अब ताजा मामला करिश्मा कपूर की हमशक्ल का है। करिश्मा की ये हमशक्ल पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक लड़की हीना खान हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Trending Videos
karisma kapoor resemble carbon copy lookalike pakistani girl heenaa khan photos
हीना खान - फोटो : Insatagram- @heenaakh1

हीना खान टिक टॉक की वजह से चर्चित हैं। टिक टॉक पर बैन लगने के बाद हीना गायब ही हो गईं, लेकिन वे फिर से एक बार चर्चा में हैं। इस बार वो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना जलवा दिखा रही हैं। हिना इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

विज्ञापन
विज्ञापन
karisma kapoor resemble carbon copy lookalike pakistani girl heenaa khan photos
हीना खान - फोटो : Insatagram- @heenaakh1

इंस्टाग्राम पर हीना के 36 हजार फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने काफी सारे करिश्मा के गानों और डायलॉग्स वाले वीडियो पोस्ट किए हैं। हीना की शक्ल करिश्मा कपूर से इतनी ज्यादा मिलती है कि यूजर्स भी उनकी फोटोज और वीडियोज देखकर हैरान रह जाते हैं और कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

karisma kapoor resemble carbon copy lookalike pakistani girl heenaa khan photos
हीना खान - फोटो : Insatagram- @heenaakh1

हीना खान के वीडियो देखकर लोग प्रतिक्रिया में भी उनकी तुलना करिश्मा से करने लगते हैं। लोग पोस्ट पर कमेंट कर उनसे करिश्मा के और वीडियोज बनाने की डिमांड भी करते हैं। कोई उन्हें करिश्मा की कार्बन कॉपी कहता है तो उनकी वीडियोज देखकर दंग रह जाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

विज्ञापन
karisma kapoor resemble carbon copy lookalike pakistani girl heenaa khan photos
हीना खान - फोटो : Insatagram- @heenaakh1

आप भी अगर उनके इंस्टा पर नजर डालेंगे तो अंदाजा हो जाएगा कि वह खुद भी करिश्मा की बहुत बड़ी फैन हैं। वो शुरू से ही करिश्मा को कॉपी करती आई हैं। करिश्मा के गानों पर हूबहू उनकी कॉपी करती हीना का ड्रेसअप भी बिल्कुल अभिनेत्री जैसा ही दिखता है। इसमें कोई शक नहीं कि करिश्मा भी अपनी इस हमशक्ल को देखकर हैरान हो सकती हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed