सब्सक्राइब करें

जब दर्जनों फ्लॉप फिल्में देने के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अभिषेक बच्चन, पापा अमिताभ ने दी थी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 12 Apr 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
when Abhishek bachchan was ready to quit Bollywood after dozen flops Amitabh Bachchan said his son
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों के बीच मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिला है। इस फिल्म में अभिषेक ने 90 के दशक में स्टॉक मार्केट में करोड़ों का घोटाला करने वाले हर्षद मेहता का रोल अदा किया है। करियर के लिहाज से अभिषेक के लिए ये फिल्म काफी मायने रखती है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि एक समय था उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। 

Trending Videos
when Abhishek bachchan was ready to quit Bollywood after dozen flops Amitabh Bachchan said his son
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वो इस इंडस्ट्री के लिए बने ही नहीं हैं। उस दौरान उनके पिता अमिताभ ने उन्हें एक अहम सलाह दी थी, जिसके बाद अभिषेक का मन बदल गया। बता दें कि साल 2000 में अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया और ये उस साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने दर्जनों फ्लॉप फिल्में दी और वह खत्म होने के कगार पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when Abhishek bachchan was ready to quit Bollywood after dozen flops Amitabh Bachchan said his son
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक ने कहा, 'पब्लिक प्लेटफॉर्म पर फेल होना बहुत ही कठिन है। उस वक्त सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था, लेकिन मैंने मीडिया में पढ़ा कि किसी ने मुझे गाली दी जबकि कुछ ने कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है।' तब अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन से कहा, 'मैं तुम्हें कभी भी चुप रहने के लिए नहीं कहता। हर सुबह आपको जगना होगा और सूरज के नीचे अपनी जगह के लिए लड़ना होगा। एक अभिनेता के रूप में, आप हर फिल्म के साथ सुधार कर रहे हैं।' साथ ही बिग बी ने उन्हें हर बड़े या छोटे, महत्वपूर्ण या महत्वहीन हर किरदार को निभाने के लिए कहा। अमिताभ ने उस वक्त अभिषेक से कहा, "बस काम करो और मुझ पर भरोसा रखो सब ठीक हो जाएगा।'
 

when Abhishek bachchan was ready to quit Bollywood after dozen flops Amitabh Bachchan said his son
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है फिल्म
'द बिग बुल' स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। हर्षद मेहता को दलाल स्ट्रीट का बिग बुल भी कहा जाता था, जिससे प्रेरित होकर फिल्म को नाम दिया गया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने किया है। इसमें अभिषेक बच्चन के साथ राम कपूर, इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह संग अन्य ने काम किया है।

विज्ञापन
when Abhishek bachchan was ready to quit Bollywood after dozen flops Amitabh Bachchan said his son
ब्रीद इनटू द शैडोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें की इस फिल्म से पहले अभिषेक बच्चन बीते साल एक वेब सीरीज 'ब्रीद 2' में नजर आए थे और उनके रोल को खूब सराहना मिली थी। बीते साल ही नवंबर में उनकी एक और फिल्म फिल्म 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आए थे।



 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed