फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी से तलाक के लिए करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड ने चली चाल, कहा, 'मानसिक बीमारी का शिकार है बीवी'

Sun, 12 Feb 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor's boyfriend wants divorce from wife, says she is mentally ill
सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर एक दवाई कंपनी के सीईओ संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। बेशक करिश्मा इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने से बचती रही हों, लेकिन बीते दिनों में एक-साथ नजर आने, पार्टी करने और साथ में छुट्टियां मनाने के बाद इस बात पर मुहर लग गई कि दोनों के बीच कुछ तो है।

तलाक के लिए करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड ने पत्नी पर लगाया संगीन आरोप, कहा, 'वो मानसिक बीमारी का शिकार है'

Karisma Kapoor's boyfriend wants divorce from wife, says she is mentally ill
कहा तो ये भी जाने लगा कि संदीप के तलाक के बाद करिश्मा उनसे शादी कर लेंगी और लगता है कि अब कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। खबर है कि संदीप तोशनीवाल अपनी डॉक्टर बीवी से तलाक लेने जा रहे हैं।

लेकिन इसके लिए उन्होंने जो रास्ता अपनाया है वो बेहद चौंकाने वाला है। स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के अनुसार, करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड यानि संदीप तोशनीवाल ने अपनी बीवी से तलाक लेने के पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि उनकी बीवी पागल है। उन्हें एक मानसिक बीमारी है जिसमें उन्हें ये लगता है कि लोग उनका बुरा करना चाह रहे हैं। कई बार वो बहुत गुस्से में भी आ जाती हैं।

तलाक के लिए करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड ने पत्नी पर लगाया संगीन आरोप, कहा, 'वो मानसिक बीमारी का शिकार है'

Karisma Kapoor's boyfriend wants divorce from wife, says she is mentally ill
- फोटो : Fotocorp
जबकि संदीप तोशनीवाल की बीवी की बात पर गौर किया जाए तो माजरा कुछ और ही है।

स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, संदीप तोशनीवाल की बीवी ने संदीप पर धोखा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादीशुदा होने के बाद भी संदीप का किसी और के साथ अफेयर है। हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक के लिए करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड ने पत्नी पर लगाया संगीन आरोप, कहा, 'वो मानसिक बीमारी का शिकार है'

Karisma Kapoor's boyfriend wants divorce from wife, says she is mentally ill
लेकिन अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा, लेकिन इस घटनाक्रम से करिश्मा का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है क्योंकि कहा जा रहा था कि संदीप का अपनी बीवी से तलाक होते ही करिश्मा और वो शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

तलाक के लिए करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड ने पत्नी पर लगाया संगीन आरोप, कहा, 'वो मानसिक बीमारी का शिकार है'

Karisma Kapoor's boyfriend wants divorce from wife, says she is mentally ill
- फोटो : therealkarismakapoor/Instagram
कुछ वक्त पहले तो करिश्मा की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें उन्होंने उंगली में अंगूठी पहनी हुई थी और कहा जा रहा था कि उन्होंने संदीप तोशनीवाल से सगाई कर ली है। इतना ही नहीं करिश्मा संदीप तोशनीवाल के साथ करीना से मिलने अस्पताल भी गईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed