फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान-करीना के रिश्ते पर करिश्मा कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर सैफ को लग सकता है बुरा

Fri, 04 May 2018 10:34 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor says Salman Khan still considers Kareena as a child
Krisma Kapoor
करीना और सलमान खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई बार धूम मचा चुकी है। चाहे 'बजरंगी भाईजान' फिल्म हो या फिर 'बॉडीगार्ड'। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि सलमान न केवल करीना बल्कि करिश्मा कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि 90 के दशक में करिश्मा और सलमान को ऑन स्क्रीन पसंदीदा कपल के तौर पर भी देखा जाने लगा था। हाल ही में करिश्मा एक शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान करिश्मा ने सलमान और करीना को लेकर जो बात बताई उसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Karisma Kapoor says Salman Khan still considers Kareena as a child
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
दरअसल, करिश्मा कपूर 'एंटरटेनमेंट की रात -लिमिटेड एडिशन' शो में आईं। यह शो जल्द ही टेलीकास्ट होगा। इस शो के दौरान करिश्मा ने कई राज से पर्दा उठाया। इस दौरान जब उनसे करीना और सलमान के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो करिश्मा ने ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
Karisma Kapoor says Salman Khan still considers Kareena as a child
Salman and Karisma
करिश्मा कपूर ने कहा - 'सलमान करीना की बजाय मेरे ज्यादा करीबी दोस्त हैं। हम लोग एक स्ट्रांग बांड शेयर करते हैं। सलमान करीना का छोटी बहन की तरह ख्याल रखते हैं। यहां तक कि वो अभी भी करीना को बच्ची ही समझते हैं।'  गौरतलब है कि सलमान और करिश्मा ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया है जिसमें बीवी नंबर वन, अंदाज अपना अपना, जुड़वा और दुल्हन हम ले जाएंगे शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor says Salman Khan still considers Kareena as a child
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
इस शो में करिश्मा ने बताया कि उन्होंने 'बॉडीगार्ड' फिल्म में छाया के किरदार के लिए अपनी आवाज भी दी थी। जब करिश्मा से पूछा गया कि वह अब किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं तो करिश्मा ने कहा - 'अब तक हर तरह की नंबर वन फिल्में कर चुकी हूं। अब मम्मी नंबर वन तरह की फिल्में करना चाहती हूं। इसमें एक मां के रोल को अच्छी तरह से दिखाया जाएगा। साथ ही दिखाया जाएगा कि एक मां अपने बच्चों से किस तरह का बॉन्ड शेयर करती है।' 
विज्ञापन
Karisma Kapoor says Salman Khan still considers Kareena as a child
Karisma Kapoor
आपको बता दें, करिश्मा आखिरी बार साल 2012 में आई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। इसके बाद 2013 में 'बॉम्बे टॉकीज' में दिखीं। यह दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। हालांकि करिश्मा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में केमियो में दिखेंगी। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। 'जीरो' फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed