फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करिश्मा ने सलमान खान के साथ शेयर की 19 साल पुरानी तस्वीर, फिर फैंस से पूछा ये सवाल

Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor shared Flashback photo with Salman Khan on her instagram
Karisma Kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन 90 के दशक में करिश्मा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। उन्होंने उस समय सलमान खान से लेकर गोविंदा और आमिर खान के साथ तक,कई सुपरहिट फिल्में की। इस दौरान उन्हें सिनेमा के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बार फिर से अपने फिल्मी सफर को ताजा किया है। 
Karisma Kapoor shared Flashback photo with Salman Khan on her instagram
karisma kapoor salman khan - फोटो : social media
दरअसल, करिश्मा कपूर ने सलमान खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर सलमान खान और करिश्मा कपूर की 19 साल पूरानी फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे की है। लेकिन करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है और अपने चाहने वालों से फिल्म का नाम पूछा है। 
Karisma Kapoor shared Flashback photo with Salman Khan on her instagram
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर ने सलमान और अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- 'किस फिल्म में लिफ्ट मांगते हुए?' सलमान और करिश्मा ने 'बीबी नंबर 1', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'चल मेरे भाई', जुड़वा और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। सलमान खान के साथ उनकी ये सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hitchhiking in which film ? 🎞 #guessinggame🔛 #flashbackfriday @beingsalmankhan

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor shared Flashback photo with Salman Khan on her instagram
Govinda And karishma - फोटो : file photo
बता दें कि करिश्मा कपूर की जोड़ी सलमान खान के अलावा एक्टर गोविंदा के साथ भी सुपरहिट रही है। गोविंदा के साथ भी उन्होंने कई फिल्में की हैं। हाल ही में गोविंदा और करिश्मा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक बनाने की घोषणा हुई है। कुली नंबर 1 के रीमेक में एक्टर वरुण धवन और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। 
विज्ञापन
Karisma Kapoor shared Flashback photo with Salman Khan on her instagram
Karisma Kapoor - फोटो : file photo
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2012 में दिखाई दी थीं। इस साल उनकी फिल्म डेंजरस इश्क रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। लेकिन 6 साल बात पर्दे पर दिखी करिश्मा कपूर की डेंजरस इश्क कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed