फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने खास अंदाज में दी बहन करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें

Wed, 21 Sep 2022 05:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor wishes sister Kareena Kapoor Khan on her birthday actress shares childhood pictures
करिश्मा कपूर और करीना कपूर की बचपन की तस्वीर - फोटो : social media

कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की बेबो के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब करीना की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Karisma Kapoor wishes sister Kareena Kapoor Khan on her birthday actress shares childhood pictures
करिश्मा कपूर ने बहन करीना के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर - फोटो : insta

तस्वीरों में बेहद क्यूट लगीं करीना कपूर
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से आज जो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों बहने बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों को देखकर करिश्मा को तो पहचाना जा सकता है लेकिन करीना उस समय काफी छोटी थीं। जहां करीना व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं करिश्मा भी ब्लैक एंड व्हाइट में हैं। इन फोटोज में अपनी बहन के साथ मुस्कुराती हुई करीना बेहद क्यूट लग रही हैं।

Karisma Kapoor wishes sister Kareena Kapoor Khan on her birthday actress shares childhood pictures
करीना कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : insta

करिश्मा कपूर की सबसे अच्छी दोस्त हैं बहन करीना कपूर
करिश्मा कपूर ने ये तस्वीरें साझा करते हुए प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सबसे अच्छी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त...जन्मदिन मुबारक हो'। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी ड्रॉप की है। इन तस्वीरों पर करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बिल्कुल टिम (तैमूर अली खान) और जेह बाबा (जहांगीर अली खान) की तरह।...लव यू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor wishes sister Kareena Kapoor Khan on her birthday actress shares childhood pictures
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स ने लुटाया प्यार
करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बचपन की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बहुत प्यारी। वहीं कनिका कपूर ने करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसी तरह से अन्य स्टार्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Karisma Kapoor wishes sister Kareena Kapoor Khan on her birthday actress shares childhood pictures
करीना कपूर - फोटो : insta

करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अशोका, कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, तलाश, हीरोइन, थ्री इटियट्स जैसी तमाम फिल्मों से में अपने शानदार अभिनय इंडस्ट्री में अलग मुकाम बनाया। हाल ही में वह आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed