Hindi News
›
Photo Gallery
›
Mumbai
›
Karnataka Court puts Web Series on Veerappan on Hold by Karnataka Court After Wife Slams 'False Stories' Bringing Shame
{"_id":"5ffecf13b1c65b06bd270214","slug":"karnataka-court-puts-web-series-on-veerappan-on-hold-by-karnataka-court-after-wife-slams-false-stories-bringing-shame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरप्पन' पर बनी वेब सीरीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, पत्नी ने लगाया था गलत कहानी दिखाने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरप्पन' पर बनी वेब सीरीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, पत्नी ने लगाया था गलत कहानी दिखाने का आरोप
वीरप्पन के जीवन पर आधारित बनी वेब सीरीज 'वीरप्पन: हंगर फॉर किलिंग' विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल, वीरप्पन की पत्नी वी मुथुलक्ष्मी की मांग के बाद बेंगलुरू सत्र और दीवानी न्यायालय ने सीरीज पर अस्थाई रोक लगाने के आदेश दिए हैं। मुथुलक्ष्मी का कहना है कि इस सीरीज से उनकी पर्सनल लाइफ काफी प्रभावित होगी।
2 of 5
वीरप्पन की पत्नी वी मुथुलक्ष्मी
- फोटो : फाइल फोटो
इसके साथ ही उन्होंने निर्माताओं पर सीरीज में एकतरफा और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर कहानी दिखाने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं, उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई फिल्म मेकअर्स वीरप्पन की लाइफ पर फिल्म बनाकर पैसा कमा चुके हैं लेकिन इस वजह से परिवार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी हैं।
3 of 5
veerappan
वहीं, वी मुथुलक्ष्मी के वकील का कहना है कि फिल्म का रिलीज होना आर्टिकल 21 के खिलाफ है। कोर्ट में दिए गए अपने हलफनामें में मुथुलक्ष्मी ने कहा 'मेरे पति को मरे हुए 16 साल हो गए हैं। आखिरी बार जब मैंने चेन्नई सिविल कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंची, तो अदालत ने मेरी निजता का सम्मान किए जाने की बात कही थी। लेकिन पिछली बार मूवी पूरी बन चुकी थी, तो उन्होंने मुझे 25 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिए थे। अब फिर से वे एक और फिल्म बना रहे हैं और उसके चित्रण से मेरे परिवार को प्रताड़ना सहनी पड़ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेंगलुरू सत्र और दीवानी न्यायालय
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, कोर्ट के आदेश के बाद अब ‘वीरप्पन: हंगर फॉर किलिंग’ यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हो पाएगा। बता दें कि कोर्ट ने अगली सुनवाई तक सीरीज की रिलीज पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मुथुलक्ष्मी की बेटी विद्या रानी राज्य की बीजेपी युवा मोर्चा की वाइस प्रेसीडेंट
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, इस मुद्दे को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। मुथुलक्ष्मी द्वारा लगाए इन आरोपों को तमिलनाड़ु में होने वाले विधासभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुथुलक्ष्मी की बेटी विद्या रानी राज्य की बीजेपी युवा मोर्चा की वाइस प्रेसीडेंट हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें टिकट मिल सकता है। हालांकि, मुथुलक्ष्मी ने इन सभी दालों से इंकार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।