{"_id":"5a7bf6d34f1c1bca798b8707","slug":"karni-sena-and-sarva-brahman-mahasabha-demand-pre-screening-of-manikarnika-the-queen-of-jhansi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका विवाद: करणी सेना ने दी धमकी, कहा-ब्राह्मण का खून बहेगा तो चुप नहीं बैठेगा राजपूत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका विवाद: करणी सेना ने दी धमकी, कहा-ब्राह्मण का खून बहेगा तो चुप नहीं बैठेगा राजपूत
Thu, 08 Feb 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका के खिलाफ 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के विरोध का करणी सेना ने समर्थन किया है। दोनों ने रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हाल अब यह है कि करणी सेना ने ऐसी मांग कर दी है जिसे अगर पूरा नहीं किया गया तो विरोध बढ़ सकता है।
2 of 4
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने मणिकर्णिका की प्री स्क्रीनिंग की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा, "हमने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुद्दों को देखने के लिए सरकार से प्री-स्क्रीनिंग बोर्ड का निर्माण करने की मांग की है।"
3 of 4
'करणी सेना' ने 'ब्राह्मण महासभा' का समर्थन करते हुए कहा, "अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो राजपूत क्या चुप रहेगा, जब राजपूत का खून बहा तो ब्राह्मण कभी चुप नहीं रहा।" कल्वी ने कहा कि "पद्मावत' की रिलीज के विरोध में ब्राह्मणों ने 10 हजार पत्रों पर खून से हस्ताक्षर किए थे। अब हम सर्व ब्राह्मण महासभा का पूरा साथ देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। विरोध कर रही सर्व ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है। 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा था, 'फिल्म के कुछ सीन और गाने की शूटिंग के दौरान हमें पता चला कि इसमें रानी लक्ष्मी बाई को एक अंग्रेज के साथ अफेयर करते दिखाया जाएगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।