{"_id":"5cccea8ebdec22078c36e11e","slug":"karni-sena-threat-to-javed-akhter-on-his-burqa-ban-in-india-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर के बुर्के वाले बयान पर भड़की करणी सेना, कहा- माफी मांगे वरना घर में घुसकर मारेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर के बुर्के वाले बयान पर भड़की करणी सेना, कहा- माफी मांगे वरना घर में घुसकर मारेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 04 May 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर हर विषय पर अपनी रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान बुर्के और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद से वो विवादों के घेरे में हैं। इसी के चलते अब महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने वीडियो जारी किया है और उन्हें धमकी दी है।
2 of 5
Karni Sena
- फोटो : social media
महाराष्ट्र करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने एक वीडियो जारी कर जावेद अख्तर को धमकी दी है। इस 45 सेकेंड के वीडियो में सोलंकी कह रहे हैं कि जावेद को अपनी मर्यादा समझनी चाहिए।
3 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
सोलंकी ने कहा है कि राजस्थान जैसे राज्य की संस्कृति पर जावेद अख्तर उंगली ना उठाएं। या तो वो तीन दिन के अंदर अपने इस बयान के लिए माफी मांगें या फिर करणी सेना का विरोध सहने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Leela Bhansali
'करणी सेना ऐसे लोगों को जवाब देना अच्छी तरह से जानती है। भंसाली साहेब से पूछ लेना, करणी सेना किस तरह से जवाब देती है। अगर राजस्थान की संस्कृति पर किसी ने उंगली उठाई तो करणी सेना उसकी आंख बाहर निकाल लेने की हिम्मत रखती है। अगर जावेद अख्तर ने तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने कहा था कि, 'इराक बड़ा कट्टर मुस्लिम देश है, लेकिन वहां पर औरतें चेहरे को कवर नहीं करती हैं। श्रीलंका में भी जो कानून आया है उसमें यह है कि आप चेहरा कवर नहीं कर सकते। बुर्का पहनो, लेकिन चेहरा ढका हुआ नहीं होना चाहिए। ये उन्होंने कानून में डाला है। भारत पर अगर बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाना चाहते हैं और अगर किसी की राय है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे पहले कि राजस्थान में आखिरी मतदान हो जाए, इस(केन्द्र) सरकार को ऐलान करना पड़ेगा कि राजस्थान में कोई घूंघट नहीं लगा सकता।' उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि घूंघट भी हट जाए और बुर्का भी हट जाए। मुझे तो खुशी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।