फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करणी सेना की बड़ी धमकी, अगर 'पद्मावत' रिलीज हुई तो सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे

Thu, 18 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
karni sena threat to Padmavat if film will release then they will perform jauhar
padmavat
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' का नाम भले ही बदलकर 'पद्मावत' हो गया है, लेकिन फिल्म को लेकर विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जैसे जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है राजपूत करणी सेना का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए  करणी सेना ने राजस्थान के धौलपुर में फिल्म को पूरे देश में प्रतिबंध लगाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया।
karni sena threat to Padmavat if film will release then they will perform jauhar
padmavat
फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। वहीं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर फिल्म का प्रदर्शन रोका नहीं गया तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। रैली की अगुवाई राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिक कल्वी ने की। करणी सेना के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, धौलपुर को रैली के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाए। 
karni sena threat to Padmavat if film will release then they will perform jauhar
padmavat
वरिष्ठ सदस्य ने कहा, इससे पहले, इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से आग्रह किया था और उन्होंने हमें आश्वस्त किया था कि एक बार इसके कानूनी पहलुओं को देखने के बाद फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को देखे और पूरे भारत में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाए। फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर हमने 14 जनवरी को गृहमंत्री राजनाथ सिह से भी मुलाकात की थी और फिल्म की रिलीज से देश में पैदा होने वाली चुनौतियों से उन्हें सचेत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
karni sena threat to Padmavat if film will release then they will perform jauhar
padmavati
वरिष्ठ सदस्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आखिर क्यों केंद्र सरकार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। यह बात हमारी तो समझ से परे है। करणी सेना के सदस्य के अनुसार, 1700 महिलाओं ने अपना नाम, पता और परिवार से मिले स्वीकृति पत्र को चित्तौरगढ़ के जौहर समिति में पंजीकृत कराया है। उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा, अगर फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो, वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। पुरुष तलवार के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए सिनेमा हॉल जाएंगे।
विज्ञापन
karni sena threat to Padmavat if film will release then they will perform jauhar
PADMAVATI
सदस्य ने कहा, अगर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होती है तो गणतंत्र दिवस समारोह एक काले दिन के रूप में बदल जाएगा, क्योंकि पूरे देश में उस दिन युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने बताय, हमलोग 22 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं, जहां देशभर से राजपूत समुदाय के लोग इकट्ठे होकर भव्य प्रदर्शन करेंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed