फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Talpade: क्यों फ्लॉप हो रहीं सुपरस्टार्स की फिल्में? श्रेयस तलपड़े ने चुप्पी तोड़ सच से कराया रूबरू

Thu, 09 May 2024 06:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 09 May 2024 06:09 PM IST
सार

श्रेयस तलपड़े इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'कर्तम भुगतम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपने समसामयिक बयान को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartam Bhugtam actor shreyas talpade on Superstars film failing at box office talk on star power
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपड़े इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'कर्तम भुगतम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपने समसामयिक बयान को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन श्रेयस को कोविड-19 वैक्सीन को लेकर सवाल पूछते देखा गया था। अब अभिनेता बॉलीवुड के सुस्त दौर, सुपरस्टार्स की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने, स्टार पावर के खत्म होने और दर्शकों द्वारा बड़े बजट की फिल्मों को नकारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आए हैं। हाल के सालों में, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद, बॉलीवुड ने 2022 में एक सुस्त दौर देखा। इस साल की शुरुआत में भी बॉलीवुड फिल्मों ने पिछले साल की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है।

Kartam Bhugtam actor shreyas talpade on Superstars film failing at box office talk on star power
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं। इसी कड़ी में श्रेयस तलपड़े ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बुरे दौर पर प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, श्रेयस ने कहा कि दर्शक, यहां तक कि सुपरस्टार के प्रशंसक भी उनके आदर्शों द्वारा समर्थित औसत दर्जे के कंटेंट से तंग आ चुके हैं।

Kartam Bhugtam actor shreyas talpade on Superstars film failing at box office talk on star power
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपड़े ने कहा, 'लोग थक गए हैं। लोग अब ट्रेलर में पहचान लेते हैं कि ये फिल्म क्या होगी। इसके लिए जाना है कि नहीं जाना है।' श्रेयस ने कहा कि 'कर्तम भुगतम' का ट्रेलर ही दर्शकों के बीच छाप छोड़ेगा।' अभिनेता ने अपनी बात में जोड़ा, 'हम जितना मर्जी प्रमोट कर दे, थिएटर जाने वाली ऑडियंस ट्रेलर देखकर डिसाइड करेगी कि फिल्म देखनी है या नहीं। कब देखनी है, या वर्ड-ऑफ-माउथ के बाद देखनी है।'

Vikrant Massey: किराए को लेकर कैब ड्राइवर से भिड़े विक्रांत मैसी, हुई गरमागरम बहस, यूजर्स ने की अभिनेता की तरफदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartam Bhugtam actor shreyas talpade on Superstars film failing at box office talk on star power
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपड़े ने आगे इंडस्ट्री में खराब दौर के बारे में चर्चा की और कहा, 'ऐसा थोड़ी है कि स्टार पावर है, तो उनकी सारी फिल्में चलेंगी। राजेश खन्ना सर की लाइन से फिल्में हिट हुई थीं, फिर एक टाइम बाद नहीं चलीं तो नहीं चलीं। इसलिए यह तब से हो रहा है जब हमारे पास फिल्में थीं और यह भविष्य में भी होगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अच्छी फिल्म बनाएं।'

Alia Bhatt: एक्शन, रोमांस से कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग होंगी आलिया भट्ट की ये आने वाली फिल्में

विज्ञापन
Kartam Bhugtam actor shreyas talpade on Superstars film failing at box office talk on star power
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपड़े साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'कर्तम भुगतम' से वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अलावा विजय राज, मधु शाह और अक्षा पारदासनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 17 मई को दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन सोहम ने किया है। 

Kannappa: प्रभास ने शुरू की 'कन्नप्पा' की शूटिंग, विष्णु मांचू ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed