{"_id":"655cd3367d43569a4a02f884","slug":"karthik-aryan-birthday-special-know-the-unknow-facts-about-actor-net-worth-and-love-story-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aryan Birthday: लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर के मालिक हैं कार्तिक आर्यन, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aryan Birthday: लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर के मालिक हैं कार्तिक आर्यन, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:35 AM IST
सार
कार्तिक आर्यन ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय यानी कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। ग्वालियर में जन्मे कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में अभिनेता ने एक्टिंग के बल पर जितना नाम कमाया, उतनी ही दौलत भी कमाई है। कार्तिक आर्यन लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय का असली नाम कार्तिक तिवारी है। अभिनेता ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। कार्तिक का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बॉयोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। अभिनेता ने इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय में अपनी किस्मत अजमाई और आज बी टाउन के सफल कलाकारों में शामिल हैं।
इंडस्ट्री में आने के बाद कार्तिक आर्यन मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में कार्तिक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में कार्तिक अपने स्ट्रगल के दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे, लेकिन साल 2019 में उन्होंने इसी घर को खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास एक नहीं कई महंगी गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिक आर्यन के कार के कलेक्शन में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी शामिल है, जिसे उन्होंने इटली से एयरलिफ्ट कराया था। कार्तिक ने इटली से कार को मंगवाने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे। उनके पास बीएमडब्ल्यू और 44 लाख रुपये की एक मिनी कूपर भी है। साथ ही रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।
कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक एक फिल्म के लिए करीब पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।