तेलुगू के सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' हिंदी के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को कड़ी टक्कर दे रही है। जी हां, तीन दिन पहले सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' ने पांच दिन पहले आई लाल सिंह चड्ढा के छक्के छुड़ा दिए हैं। एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन 'कार्तिकेय 2' की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' के कलेक्शन में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यही कारण है कि कई सिनेमाघर के मालिकों ने आमिर खान की फिल्म के शोज को कैंसिल कर 'कार्तिकेय 2' के शोज बड़ा दिए हैं।
Laal Singh Chaddha Flop: 30 करोड़ में बनी 'कार्तिकेय 2' ने छुड़ाए लाल सिंह के छक्के, तीन दिन में कर ली इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों में इतनी हुई 'कार्तिकेय 2' की कमाई
शनिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' ने तीन दिनों में कुल 17.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत का 59.66 फीसदी कमा लिया है। यदि फिल्म के अलग-अलग संस्करण के कलेक्शन की बात करें तो 'कार्तिकेय 2' के तेलुगू संस्करण ने 16.67 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण ने 1.23 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दिन
हिंदी भाषा
तेलुगू भाषा
शनिवार
0.07 करोड़ रुपये
4.97 करोड़ रुपये
रविवार
0.28 करोड़ रुपये
5.51 करोड़ रुपये
सोमवार
0.88 करोड़ रुपये
6.19 करोड़ रुपये
गिरी लाल सिंह चड्ढा की कमाई
वहीं, गुरुवार को रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' पांच दिनों में अपने बजट का 50 फीसदी तक कमाने में नाकाम रही। 180 करोड़ रुपये की लागत से बनी आमिर खान की फिल्म ने गुरुवार से लेकर सोमवार तक 45.83 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानी टिकट बुकिंग के माध्यम से फिल्म अपने बजट का कुल 25.46 फीसदी ही निकाल पाई है। यदि फिल्म के अलग-अलग संस्करण की कमाई की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के हिंदी ने 45.61 करोड़ रुपये, तेलुगू में 0.09 करोड़ रुपये और तमिल में 0.13 करोड़ रुपये की कमाई की है।
| दिन | हिंदी भाषा | तेलुगू भाषा | तमिल भाषा |
| गुरुवार | 11.6 करोड़ रुपये | 0.05 करोड़ रुपये | 0.05 करोड़ रुपये |
| शुक्रवार | 7.22 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये |
| शनिवार | 8.97 करोड़ रुपये | 0.01 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये |
| रविवार | 9.97 करोड़ रुपये | 0.01 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये |
| सोमवार | 7.85 करोड़ रुपये | - | 0.02 करोड़ रुपये |
ये है दोनों फिल्मों का डे-वाइज कलेक्शन
दिन
लाल सिंह चड्ढा की कमाई
कार्तिकेय का कलेक्शन
गुरुवार
11.7 करोड़ रुपये
-
शुक्रवार
7.26 करोड़ रुपये
-
शनिवार
9 करोड़ रुपये
5.04 करोड़ रुपये
रविवार
10 करोड़ रुपये
5.79 करोड़ रुपये
सोमवार
7.50 करोड़ रुपये
7.07 करोड़ रुपये
कुल कमाई
45.83 करोड़ रुपये
17.9 करोड़ रुपये