{"_id":"62fb5d5ba8c1185db63da37c","slug":"haryanvi-queen-sapna-choudhary-new-song-ramfal-ki-bahu-released-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: ‘रामफल की बहु’ बन सपना ने बिगाड़ दिया पूरा गांव, घूंघट में लटके-झटके देख फैंस हुए दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: ‘रामफल की बहु’ बन सपना ने बिगाड़ दिया पूरा गांव, घूंघट में लटके-झटके देख फैंस हुए दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब भी हरियाणवी गानों की बात आती है, सपना का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सपना भी आए दिन अपने नए गानों के साथ हाजिर हो जाती हैं। अब सपना का नया गाना 'रामफल की बहु' रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सपना पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। गाने में सपना भी जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में सपना चौधरी की पूरे गांव वालों से तकरार हो गई है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि वह घूंघट (ओल्हा) करें। लेकिन सपना भी अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं और ओल्हा करना चाहती हैं। 'रामफल की बहु' यानी सपना के ओल्हे के चर्चे पूरे गांव में और सभी उन्हें देखने के लिए पहुंच जाते हैं। उनका कहना ही कि सपना के ओल्हे ने उनकी पूरी ब्लूटी को दबा दिया है और गांव को भी बिगाड़ दिया है। सपना भी अपने लटकों झटकों से सभी को दीवाना बना रही हैं और अपने घूंघट को उठाने की चुनौती दे रही हैं।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामफल की बहु' में सपना चौधरी के साथ फरिश्ता नजर आ रहे हैं। वहीं, गाने को सुरेंद्र रोमियो और रुचिका जांगिड़ ने गाया है। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटे हो गए हैं और इसे अभी तक 9 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस भी कमेंट कर गाने के प्रति अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ‘मैं इस गाने को लगातार सुन रहा हूं,’ तो दूसरे ने लिखा, ‘मुझे आपके गाने हमेशा पसंद आते हैं।’ इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, ‘आखिरकार दामन चोली के बाद कुछ अलग गाना आया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सपना चौधरी को लोग हरियाणा ही नहीं पूरे देश में पसंद करते हैं। सपना का हर गाना रिलीज होने के बाद वायरल हो जाता है। हाल ही में सपना का गाना ‘कामिनी’, ‘दामन’, ‘नाचण की तोल’ और ‘बंदुक का रिवाज’ रिलीज हुआ था, जिन्हें भी काफी पसंद किया गया था। वहीं, सपना भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी ‘मटक-मटक’ गाने में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।