{"_id":"5ca8a81cbdec2213e54bb483","slug":"kartik-aaryan-ananya-pandey-arrived-late-night-together-in-natasha-poonawalla-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच देर रात कार में एक साथ स्पॉट हुए कार्तिक-अनन्या, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच देर रात कार में एक साथ स्पॉट हुए कार्तिक-अनन्या, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन यह दोनों एक साथ स्पॉट किए जाते हैं जिसकी वजह से इन दोनों की अफेयर की खबरें जोरों पर है। इस बीच अनन्या और कार्तिक एक साथ कार में फिर दिखे। यह दोनों फेमस हस्ती नताशा पूनावाला की पार्टी में जा रहे थे। जहां पर दोनों को एक साथ कार में देखा गया।
2 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : twitter
इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे लेकिन सबकी नजर अनन्या और कार्तिक पर टिकीं। यह दोनों इस पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कार्तिक और अनन्या कार के पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आए। अनन्या सफेद रंग की ड्रेस में दिखीं तो वहीं कार्तिक शर्ट में।
3 of 5
Malaika, Shraddha and Amrita
- फोटो : twitter
इन दोनों के अलावा इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर भी पहुंचे। कार्तिक और अनन्या के अलावा मलाइका भी इस पार्टी की शान रहीं। मलाइका इस पार्टी में नीले रंग की ड्रेस में पहुंची थीं जबकि अमृता ने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ था। आपको बता दें, अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं और जल्द ही बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक
- फोटो : file photo
अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में अनन्या के अलावा तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर प्रोड्यूस। डेब्यू करने से पहले ही अनन्या कार्तिक आर्यन को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कार्तिक इन खबरों को अफवाह बता चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक
- फोटो : file photo
अनन्या करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं। शो के दौरान करण ने पूछा कि वह किसके साथ डेट पर जाना चाहती हैं? इस पर अनन्या ने जवाब दिया, 'कार्तिक आर्यन'। अनन्या ने यह भी कहा कि उन्हें वह बहुत क्यूट लगते हैं। जब करण ने कहा कि सारा भी उनके साथ जाना चाहती हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ठीक है तो वह भी वहीं चली जाएंगी जहां सारा और कार्तिक जा रहे होंगे। मजा आएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।