मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी की खबरें लगातार चर्चा में है। पहले खबरें आईं कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी करेंगे। इन खबरों को जैसे ही जोर मिला तो मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह सच नहीं है। मलाइका के इस बयान के बाद एक बार फिर से अर्जुन के साथ शादी को लेकर खबरों ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों मुंबई नहीं बल्कि खास जगह पर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
क्या वाकई में इस जगह पर शादी करने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों कपल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी को लो-प्रोफाइल रखना चाहते हैं। यहां तक कि दोनों ने चर्च की तलाश करना भी शुरू कर दिया है। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पहले 19 अप्रैल शादी की तारीख बताई जा रही थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि कपल इस तारीख को शादी नहीं कर सकता।
खबरों की मानें तो 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह 'गुड फ्राइडे' का होना है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस वजह से इस दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शादी की तारीख आगे बढ़ने की खबरें आईं।
अमर उजाला से खास बातचीत में बोनी कपूर पहले ही शादी की खबरों का खंडन कर चुके हैं। इसके अगले ही दिन मलाइका ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यह सच नहीं है। कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। मलाइका हाल ही में मालदीव गई थीं। मालदीव वकेशन की मलाइका ने कई तस्वीरें पोस्ट की थी। मलाइका के वापस आते ही अर्जुन ने भी मालदीव की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
अर्जुन के तस्वीर शेयर करते ही इस बात का इशारा मिला कि वह मलाइका के साथ मालदीव में थे। कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान से सवाल किया गया कि क्या अर्जुन-मलाइका शादी करने जा रहे हैं इसके जवाब में अरबाज ने कहा, 'ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।'
Here’s to you Maldives... To many more Sunsets & Selfies... #paradiseisland #holidayvibes
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on