फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luka Chuppi: कार्तिक-कृति की 'लुका छुपी' के पांच साल पूरे, अभिनेता ने फिल्म से जुड़ा वीडियो साझा कर मनाया जश्न

Fri, 01 Mar 2024 05:57 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 01 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फिल्म के पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया है। उन्होंने फिल्म का एक वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan And Kriti Sanon Starrer Luka Chuppi Completes 5 Years Actor Celebrates to shares Video
लुका छुपी, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'लुका छुपी' को आज 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कार्तिक और कृति ने अपनी फिल्म 'लुका छुपी' के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया है। हिट रोमांटिक कॉमेडी 'लुका छुपी' 1 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन को जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अभिनेता ने फिल्म के पांच वर्ष पूरे होने पर फिल्म का एक वीडियो साझा किया है।

Kartik Aaryan And Kriti Sanon Starrer Luka Chuppi Completes 5 Years Actor Celebrates to shares Video
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक सीन साझा किया है। इसमें उनके किरदार गुड्डु की भावनात्मक विदाई को दर्शाया गया है। उन्होंने पोस्ट साझा कर उन्हें इतना प्यार देने के लिए फिल्म की टीम और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। अभिनेता ने लिखा, 'लुका छुपी के पांच साल पूरे, गुड्डू की विदाई, एक फिल्म जो सोनू टीटू के बाद रिलीज हुई और जिसने मुझे बहुत प्यार दिया। लुका छुपी की पूरी टीम और दर्शकों को धन्यवाद।'  

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


 

Kartik Aaryan And Kriti Sanon Starrer Luka Chuppi Completes 5 Years Actor Celebrates to shares Video
लुका छुपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने अपने पोस्ट में कृति सेनन और फिल्म की टीम के लोगों को टैग भी किया है। इसके अलावा कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फिल्म के पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया है। उन्होंने फिल्म का एक वीडियो साझा किया है। कृति ने मैडॉक फिल्म्स द्वारा साझा किए गए वीडियो को अपनी स्टोरी पर साझा किया है। 

Disha Patani: दिशा पटानी ने अपने मॉडलिंग के दिनों को किया याद, करण जौहर को दिया खुद के अभिनेत्री होने का श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan And Kriti Sanon Starrer Luka Chuppi Completes 5 Years Actor Celebrates to shares Video
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में टीवी रिपोर्टर विनोद (गुड्डू) कुमार शुक्ला की कहानी को दिखाया गया है, जिसका किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया था, जबकि उनकी इंटर्न रश्मि त्रिवेदी के किरदार में अभिनेत्री कृति सेनन नजर आई थीं। एक साथ काम करते करते गुड्डू और रश्मि एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन शादी के फैसले से पहले वह 20 दिनों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बिना शादी के गुड्डू और रश्मि घर वालों से छुपकर किस तरह शादी करने की कोशिश करते हैं, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan And Kriti Sanon Starrer Luka Chuppi Completes 5 Years Actor Celebrates to shares Video
कृति सेनन-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दोनों सितारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा कार्तिक के पास 'आशिकी 3' और 'भूल भुलैया 3' जैसी कई फिल्में हैं। वहीं, कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह शाहिद कपूर के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आई हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है।  

Ankita Lokhande: कास्टिंग-काउच का शिकार होते-होते बचीं अंकिता, बोलीं- मेरे लिए मेरा स्वाभिमान सबसे जरुरी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed