{"_id":"5c344ec8bdec2256ef10d89a","slug":"kartik-aaryan-dating-with-ananya-pandey-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान नहीं इस स्टार किड के प्यार में पड़े कार्तिक आर्यन, नाम सुन हैरान हो जाएंगे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान नहीं इस स्टार किड के प्यार में पड़े कार्तिक आर्यन, नाम सुन हैरान हो जाएंगे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नया साल शुरू होते ही एक और कपल के बीच प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देने लगे हैं । ये कपल और कोई नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है । कभी वे मूवी तो कभी डिनर पर साथ जाते कैमरे में कैद होते हैं ।
2 of 5
kartik aaryan
पिछले दिनों जब दोनों को साथ देखा गया था तब मीडिया में खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इसके बाद कार्तिक ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सिर्फ एक डिनर था जिसमें हम दोनों साथ गए थे ।
3 of 5
kartik aaryan
अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या सच में एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं । कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।वो बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो बन चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
पिछले दिनों सैफ अली खान की बेटी सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही थी । सारा अपने पिता के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं । यहां सारा ने कहा था कि वो चाहती हैं कार्तिक आर्यन उन्हें डेट करे । इसके बाद रणवीर ने एक इवेंट में सारा को कार्तिक से मिलवाया था ।
विज्ञापन
5 of 5
kartik aaryan
अब ऐसा लग रहा है कि अनन्या और कार्तिक के अफेयर की बात सुन सारा का दिल जरूर टूट गया होगा । बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं । इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये अनन्या की डेब्यू फिल्म है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।